Health Tips: रात को गर्म पानी से खाएं दो लौंग, सुबह देखें जादू!

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

सर्दियों में सर्दी-खांसी और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में हमारे रसोई घर में मसालों का राजा 'लौंग' न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसका औषधीय उपयोग भी किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर रोजाना रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट दो लौंग एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लें, तो यह शरीर को बदल सकता है।


आइए, जानें लौंग और गर्म पानी के फायदे


लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) नाम का तत्व होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसे गर्म पानी के साथ लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इम्युनिटी में सुधार आता है। कानपुर के श्री नाथ आयुर्वेद एंड योगा सेंटर के वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. रविंद्र पोरवाल के अनुसार, लौंग की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में दो लौंग को गर्म पानी के साथ लेने से कफ दोष का संतुलन बना रहता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें पुरानी कब्ज, दांत दर्द या साइनस की समस्या है। हालांकि, इसकी गर्म तासीर के कारण एक दिन में दो से ज्यादा लौंग खाना नहीं चाहिए।


ऐसे मिलता है लाभ


पाचन तंत्र में सुधार: गर्म पानी के साथ लौंग चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है और पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।


इम्युनिटी बढ़ाएं: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून को साफ करते हैं और शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं।


गले की खराश व जुकाम: सर्दियों में होने वाली गले की खराश और सूखी खांसी में यह मिश्रण तुरंत राहत पहुंचाता है।


जोड़ के दर्द में राहत: एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते यह पुराने दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।


त्वचा और बालों के लिए: यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है और मुंहासे कम होते हैं।


सावधानी का रखें ध्यान 


डॉ. पोरवाल का कहना है कि गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और जिन्हें अल्सर की समस्या है, उन्हें बिना चिकित्सकीय सलाह के लौंग नहीं खानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments