GSVM MC Kanpur: ईएनटी की जेआर डॉ. नीतू का रिसर्च पेपर आईसीएमआर ग्रांट के लिए चयनित

 

ईएनटी विभाग की जेआर डॉ. नीतू।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित PG Thesis Grant के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय यानी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) की ईएनटी विभाग की जूनियर रेजीडेंट डॉ. नीतू का चयन उनके शोध कार्य Assessment of Intrauterine Fetal Auditory Perception” (गर्भस्थ भ्रूण की श्रवण संवेदना का आकलन) के लिए किया गया है। यह शोध कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरेंद्र कुमार (MS ENT) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।


यह उल्लेखनीय उपलब्धि डॉ. नीतू को उनके शोध प्रकल्प भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा देश भर से चयनित लगभग 450 PG Thesis प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो उनकी उपलब्धि को विशिष्ट व गौरवपूर्ण बनाता है।


यह शोध भ्रूण में श्रवण तंत्र के विकास को समझने तथा भविष्य में नवजात श्रवण विकारों की समयपूर्व पहचान एवं रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


इस उपलब्धि के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कनौजिया एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमृता के प्रति आभार व्यक्त किया है।


डॉ. नीतू का यह चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे संस्थान के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है।

Post a Comment

0 Comments