अटल जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय के सभागार का नामकरण "अटल सभागार"
![]() |
| भाजपा कार्यालय में मनाई गई अटल जयंती। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा (BJP) पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ अटल स्मृति वर्ष के रूप में मना रही है।बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने "एक दीप अटल के नाम" प्रज्ज्वलित कर अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अटल जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार का नामकरण "अटल सभागार" किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई एक महान दूरदर्शी राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे। पोखरण परियोजना, कारगिल युद्ध, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां उनके सशक्त और सुशासनपूर्ण नेतृत्व की अमिट विरासत हैं। उनकी सहजता, सौम्यता, सह्रदयता, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में जीवंत है। पूरा देश उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञ है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनीता गुप्ता, दक्षिण, ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, राधेश्याम पाण्डेय, राम बहादुर, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, समरजीत, धीरेंद्र सिंह, गया प्रसाद, बबलू पासवान, सूर्यब्रम्ह सिंह,लाल जी तिवारी, अर्चना आर्या, अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, विनोद मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know