Atal Birth Anniversary : प्रदर्शनी में दिखी अटल के कृतित्व व व्यक्तित्व की झांकी


अटल प्रदर्शनी देखते भाजपाई।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 



ठन गई मौत से ठन गई, जूझने का मेरा इरादा न था मोड़ पर मिलेंगे, इसका वादा न था...। हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा पंक्तियों को अक्सर गुन गुनाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 101वीं जयंती पर भाजपा दक्षिण जिले के सभी 1146 बूथों पर अटल जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में "अटल प्रदर्शनी" लगाई गई, जिसमें अटलजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उपलब्धियां की झांकी देखने को मिली। 

फीता काट कर अटल प्रदर्शनी का शुभारंभ करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल।



क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी ने फीता काटकर अटल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में पूर्व पीएम अटल बिहारी के जीवन की पूरी कहानी को चित्रों और तथ्यों के साथ दिखाया गया है।प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश, ग्वालियर के जन्म स्थान से लेकर प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत को वैश्विक मंच पर ताकतवर देश के रूप में पेश करने वाले अटलजी को देखा जा सकता है।


 प्रदर्शनी के माध्यम से अटलजी के सन 1924 से सन 2002 तक उनके कार्यकाल की चुनौतियों, निर्णय, उपलब्धियों, तप, त्याग और विकासशील प्रारंभिक जीवन, देशभक्ति और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ भारत मिशन,अंत्योदय, सर्व शिक्षा सुलभ शिक्षा, ग्रामीण विकास गरीब कल्याण, दूरसंचार क्रांति, सन 1999 में कारगिल युद्व विजय, सन 1975 के आपातकाल, स्वतंत्रा सेनानियों एवं राष्ट्रीय नायकों को सम्मान को चित्रों के माध्यम से देखा जा सकता है। प्रदर्शनी में अटल जी को एक मेहनती कार्यकर्ता, कुशल संगठनकर्ता के रूप में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अटल जी के  सपने को साकार करने वाली योजनाओं को भी दर्शाया गया।


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अटल जी ने भारत को शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और तकनीक संपन्न बनाने के दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। उनके नेतृत्व में भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना और वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा नई ऊंचाइयों तक पहुंची है। अटल जी की राजनीति संवाद, सहमति और राष्ट्रहित पर आधारित थी। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने ,आधारभूत ढांचे के विकास और टेक्नोलॉजी की उन्नति के लिए दूरदर्शी नीति अपनाई।


भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि देश के सच्चे सपूत अटल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी में उनके जीवन की पूरी कहानी बयां की गई है। अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उपलब्धियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। ताकि लोगों को अटल जी के बारे में पूरी जानकारी हो सके।


प्रमुख रूप से शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, अनुराग शुक्ला, रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर , जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, गणेश शुक्ला, संजीव बेरी, मधु तिवारी, बिट्टू परिहार , सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments