प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अलीगढ़
शहर के रामघाट रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आज यानी मंगलवार सुबह 7:30 बजे सीटी स्कैन कक्ष में अचानक आग लग गई। केबिन से धुआं उठता देखकर कर्मचारियों में खलबली मच गई। मरीज और कर्मचारी आग लगने का हल्ला मचाते हुए बाहर भागने लगे। इस बीच, वहां अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना चिकित्सा अधिकारियों को दी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल को भी सूचना दे दी गई थी। आग लगने से सीटी स्कैन की मशीन को नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know