UP MLC Election : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

0

  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए पार्टी ने उतारे हैं सात प्रत्याशी, सहयोगी दलों के तीन प्रत्याशियों ने भी भरा पर्चा

 

एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशी का नामांकन कराते मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह। साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व ब्रजेश पाठक।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सातों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं,  सहयोगी दलों के भी तीनों प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पर्चे दाखिल किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सभी ने अपना पर्चा दाखिला किया। 

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों के साथ फोटो खिंचवाई।



विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह हैं। वहीं, अपना दल (एस) से आशीष पटेल ने भी नामांकन किया है। आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री भी हैं। वहीं, सुभासपा की ओर से विच्छेलाल राजभर व रालोद से योगेश चौधरी ने नामांकन कराया है। 


भाजपा और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार, जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना व बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top