UP IAS Officer : लोकसभा चुनावों के लिए यूपी के 49 अफसर बनाए गए प्रेक्षक

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 49 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इन आइएएस अफसरों में नीना शर्मा, अपर्णा यू, सुहास एलवाई, बी चंद्रकला, संजय कुमार खत्री, संदीप कौर, डॉ. हीरा लाल, अमरनाथ उपाध्याय, पुलकित खरे, अमित कुमार सिंह, श्रुति, प्रशांत शर्मा, शेषमणि पांडेय, श्रीहरि प्रताप शाही, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, मनोज कुमार, डॉ. चंद्रभूषण, दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, दीपा रंजन, रमेश रंजन, नेहा जैन, मेघा रूपम, ईशा दुहन, रवि रंजन शामिल हैं।

इसके अलावा पंधारी यादव, संयुक्ता समद्दार, शशि भूषण लाल सुशील, समीर वर्मा, गौरी शकर प्रियदर्शी, कंचन वर्मा, अभय, पवन कुमार, अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रांजल यादव, वेदपति मिश्रा, डॉ. रुपेश कुमार, भूपेंद्र एस. चौधरी, बीएन सिंह, प्रमोद कुमार उपाध्याय, कुणाल सिल्कू, ऋषिरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार तिवारी, उदय भानु त्रिपाठी, रवीश गुप्ता, अभिषेक सिंह-11, जंग बहादुर यादव और अन्नावी दिनेश कुमार को प्रेक्षक बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments