प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो ,लखनऊ
राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के अतर्गत
महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस आपको पांच ऐसी गारंटियां दे रही है जिससे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।
पांच गारंटियां
महालक्ष्मी- सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी।
आधी आबादी, पूरा हक़- केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी।
शक्ति का सम्मान- आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।
अधिकार मैत्री- सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।
सावित्री बाई फुले छात्रावास- देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी।
कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है।
यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोल देगा।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know