BJP's List : भाजपा की तीसरी लिस्‍ट जारी, पूर्व राज्‍यपाल समेत इनको मिला टिकट

0

 


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने नौ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। ये सभी प्रत्याशी दक्षिण भारत के राज्य तामिलनाडु से हैं। 


भाजपा की ओर से जारी सूची में शामिल सबसे चर्चित नाम तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सौंदर्यराजन का है। डॉ. सौंदर्यराजन को चेन्नई साउथ से भाजपा का प्रत्‍याशी बनाया गया है। राज्यपाल के पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद ही सौंदर्यराजन बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं  थीं। 



उन्होंने वर्ष 2019 में भाजपा से इस्तीफा देकर तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें वर्ष 2021 में पुडुचेरी की उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 62 वर्षीय सौंदर्यराजन स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। दो दशक पहले वह भाजपा में शामिल हुई थीं।


भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी सेल्वम, वल्लौर से एसी शनमुगम, नीलगिरी से डॉ. एल मुरुगन, कोयंबटूर से के अन्नामलाई, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णनन, पेरमबलूर से टीआर पैरीवेंदर और तिरुनेलवेली से नैनार नागेंद्रन के नाम का ऐलान किया है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top