Bihar : एनडीए का सीट बंटवारा फाइनल, कौन पार्टी कहां से लड़ेगी

 



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पटना


लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए के घटक दलों भाजपा, जदयू और उसके सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा यानी शेयरिंग फाइनल हो गई। इस बार के लोकसभा चुनावों में प्रदेश में फिर से बड़े भाई की भूमिका है, सर्वाधिक 17 सीट ली हैं, जबकि जदयू को 16 सीटें दी हैं।


सीट बंटवारे के मुताबिक बीजेपी- 17, जेडीयू-16, एलजेपी (आर) -5, जीतन राम मांझी-1 और उपेंद्र कुशवाहा-1 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान अपने पिता की सीट हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। चिराग के चाचा को एनडीए में जगह नहीं मिली है।



बीजेपी पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम सीट पर लड़ेगी।



जदयू के हिस्‍से वाल्मिकीनगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट आई है।



चिराग पासवान को हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीट दी गई है। जीतन राम मांझी को गया और उपेन्द्र कुशावाहा को काराकाट सीट दी गई है।



यह है सीटों की स्थिति 



जनता दल (यू) के हिस्से में बिहार लोकसभा की 16 सीटें



1. वाल्मिकी नगर 

2. ⁠सीतामढ़ी 

3. ⁠झंझारपुर 

4. ⁠सुपौल 

5. ⁠किशनगंज 

6. ⁠कटिहार 

7. ⁠पूर्णिया 

8. ⁠मधेपुरा 

9. ⁠गोपालगंज 

10. ⁠सीवान 

11. ⁠भागलपुर 

12. ⁠बांका 

13. ⁠मुंगेर 

14. ⁠नालंदा 

15. ⁠जहानाबाद और  

16. ⁠शिवहर लोकसभा


नोट : इन सभी 16 सीटों पर JDU लड़ेगी।



BJP के हिस्से में लोकसभा की 17 सीटें



1. पश्चिम चंपारण 

2. ⁠पूर्वी चम्पारण 

3. ⁠औरंगाबाद 

4. ⁠मधुबनी 

5. ⁠अररिया 

6. ⁠दरभंगा 

7. ⁠मुज़फ़्फ़रपुर 

8. ⁠महाराजगंज 

9. ⁠सारण 

10. ⁠उजियारपुर 

11. ⁠बेगूसराय 

12. ⁠नवादा 

13. ⁠पटना साहिब 

14. ⁠पाटलिपुत्रा 

15. ⁠आरा 

16. ⁠बक्सर और 

17. ⁠सासाराम


नोट: इन सभी 17 सीटों पर BJP लड़ेगी।


Post a Comment

0 Comments