Agra : अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मां के साथ किया ताजमहल का दीदार

0

  • पहले भी ताजमहल देखने अपने पति और पिता के साथ आ चुकीं हैं साइना नेहवाल 




प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, आगरा 


अंतरराष्ट्रीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सोमवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। साइना अपनी मां उषा रानी को ताजमहल दिखाने के लिए आई थीं। पर्यटकों ने जैसे ही उन्हें देखा, घेर लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने की आपाधापी दर्शकों के बीच मची रही।

दिल्ली से सड़क मार्ग से साइना नेहवाल सुबह ही अपनी मां के साथ आगरा आईं। वह सुबह लगभग 9:30 बजे ताजमहल पहुंची। ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी से वह काफी प्रभावित नजर आईं। साइना ने बताया कि वह 10 वर्ष पहले अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ ताजमहल देखने आई थीं। उसके बाद वर्ष 2021 में वह अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ आगरा आई थीं। उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था। उस समय यहां तीन दिन तक रुकी थीं। आगरा और आसपास की सभी स्मारक देखे थे। 

वहीं, साइना की मां उषा ने कहा कि मुगल शहंशाहों में शाहजहां सबसे अच्छा था, उसने अपनी बेगम की याद में इतना सुंदर स्मारक बनवाया। साइना ने डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रुकीं। इसके बाद सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top