BJP Politics : भाजपा का चुनावी शंखनाद, 24 राज्यों के प्रभारियों के नाम घोषित

0

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली


अयोध्या धाम में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सफल आयोजन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्साह से लबरेज है। अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंथन करने के बाद 23 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा की ओर से जारी सूची में कई नए नाम भी सामने आए हैं। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से सूची जारी की गई है, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के लिए राज्यों प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं।





भाजपा चुनाव अभियान के लिए चुनावी संगीत पहले ही लांच किया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुलंदशहर में चुनावी सभा करके और करोड़ों की लोकलुभावन परियोजनाओं का शिलान्यास करके शंखनाद किया है। भाजपा की ओर से शनिवार को नियुक्त राज्य वार प्रभारियों की नियुक्ति की सूची इस प्रकार हैं।


राज्य और प्रभारियों


अंडमान और निकोबार : वाई सत्या कुमार।

अरुणाचल प्रदेश : अशोक सिंघल।

बिहार : विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश।

चंडीगढ़ : विजयभाई रूपाणी।

दमन एवं दीव : पुरनेश मोदी और दुष्यंत पटेल।

गोवा : आशीष सूद।

हरियाणा : बिप्लब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर।

हिमाचल प्रदेश : श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन।

जम्मू-कश्मीर : तरुण चुघ।

झारखंड : लक्ष्मीकांत बाजपेयी।

कर्नाटक : राधामोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी।

केरल : प्रकाश जावड़ेकर।

लद्दाख : अवरिन्द मेनन।

मध्य प्रदेश : महेन्द्र सिंह और सीतश उपाध्याय।

ओडिशा : विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी।

पुदुचेरी : निर्मल कुमार सुराणा।

पंजाब : विजयभाई रूपामई और नरिंदर सिंह।

सिक्किम : दिलीप जायसवाल।

तमिलनाडु : अरविन्द मेनन और सुधाकर रेड्डी।

उत्तर प्रदेश : बैजयंत पांडा।

उत्तराखंड : दुष्यंत कुमार गौतम।

पश्चिम बंगाल : मंगल 

पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top