Prayagraj News : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले-पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ी इंसानियत

0

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के सभागार में शिव ज्ञान से जीव सेवा भाव के विकास में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की भूमिका पर हुई संगोष्ठी में रखे विचार 

संगोष्ठी का शुभारंभ करते हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व अन्य।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज


हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि इंसानियत का भाव सेवा से आता है। इसलिए इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा करके हम इंसानियत के मर्म को साकार करते हैं। यह कार्य पिछले 27 वर्षों से दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार सेवा साधना कर रहा है। वह प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रीतमदास सभागार में शुक्रवार को आयोजित शिव ज्ञान से जीव सेवा भाव के विकास में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सेवादर्शन और अरविंदो घोष के साधना दर्शन को पालन दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार सेवा साधना के संस्थापक अध्यक्ष डा. आशीष गौतम कर रहे हैं। कुष्ठ रोगियों की सेवा करके उन्हें सम्मान पूर्वक जीवन देने का कार्य आसान नहीं है। कहा कि मैंने मिशन के हर सेवा कार्य को करीब से देखा और समझा है। ऐसा पुनीत कार्य विरले लोग कर पाते हैं। उन्होंने लखनऊ में 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित हिंदवी स्वराज के 350वें वर्ष पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा जाणता राजा महानाट्य में शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top