Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग (22 मई 2023)

आएं जाने बड़े मंगल पर कैसे रहेंगे ग्रह नक्षत्र 

ॐ हं हनुमते नमः

दिनांक 23 मई 2023, दिन मंगलवार

विक्रम संवत : 2080 (गुजरात - 2079)

शक संवत -1945

अयन - उत्तरायण

ऋतु - ग्रीष्म ऋतु

मास - ज्येष्ठ

पक्ष - शुक्ल

तिथि - चतुर्थी रात्रि 12:57 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग - शूल शाम 04:47 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल - शाम 03::54 से शाम 05:34 तक

सूर्योदय प्रातः 05:59 बजे

सूर्यास्त संध्या 19:11 बजे

दिशाशूल- उत्तर दिशा में


व्रत पर्व विवरण

विनायक चतुर्थी, मंगलवारी चतुर्थी (पुण्य काल : सूर्योदय से रात्रि 12:57 तक)


विशेष

चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


यह भी जानें 

फिटकरी को यहां रखने मात्र से चमक जाएगी किस्मत


- बरकत के लिए किसी दुकान या प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर काले कपड़े में फिटकरी बांधकर लटका देने से बरकत बरकरार रहती है।


- अगर बच्चे नींद में डरते हैं तो किसी भी मंगलवार या रविवार के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें। रात में बच्चे को सोते समय बुरे स्वप्न नहीं आएंगे और न ही बच्चा चौंकेगा।


- बाथरूम में फिटकरी से भरा एक कटोरा रखें। हर महीने इस कटोरे की फिटकरी को बदलते रहें। यह कटोरा आसपास की नकारात्मक ऊर्जाओं को अपने अंदर समाहित कर लेता है।


परिवार के सदस्यों में झगड़े होते हों तो परिवार का मुखिया रात्रि को अपने पलंग के नीचे एक लोटा पानी रख दें और सुबह गुरुमंत्र अथवा ईष्टदेव के नाम का उच्चारण कर वह जल पीपल को चढ़ाएं। इससे पारिवारिक कलह दूर होंगे, घर में शांति होगी।


मंगलवारी चतुर्थी


23 मई 2023 मंगलवार को सूर्योदय से रात्रि 12:57 तक मंगलवारी चतुर्थी है। यह मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग। मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है। मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना, जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है।


आएं जाने वास्तु दोष


आपके मकान में कमरे की खिड़की, दरवाजा या बालकनी ऐसी दिशा में खुले, जिस ओर कोई खंडहरनुमा मकान स्थित हो। वहां कोई उजाड़ जमीन या प्लाट पड़ा हो या फिर बरसों से बंद पड़ा मकान हो, श्मशान या कब्रिस्तान स्थित होना अत्यंत अशुभ है।

ऐसे मकान में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए किसी शीशे की प्लेट में कुछ छोटे-छोटे फिटकरी के टुकड़े आदि खिड़की या दरवाजे या बालकनी के पास रख दें तथा उन्हें हर महीने नियम से बदलते रहें, ऐसा करने से वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा घर के प्रत्येक कमरे में तथा कार्यालय के किसी कोने में रख देने से वहां का वास्तु दोष कुछ हद तक कम हो जाता है।
 

मंगलवार चतुर्थी 

भारतीय समय के अनुसार 23 मई 2023 मंगलवार को सूर्योदय से रात्रि 12:57 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं।

मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-

1) ॐ मंगलाय नमः

2) ॐ भूमि पुत्राय नमः

3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः

4) ॐ धन प्रदाय नमः

5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः

6) ॐ महा कायाय नमः

7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः

8) ॐ लोहिताय नमः

9) ॐ लोहिताक्षाय नमः

10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः

11) ॐ धरात्मजाय नमः

12) ॐ भुजाय नमः

13) ॐ भौमाय नमः

14) ॐ भुमिजाय नमः

15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः

16) ॐ अंगारकाय नमः

17) ॐ यमाय नमः

18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः

19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः

20) ॐ वृष्टि हराते नमः

21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः

ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें। उसके उपरांत धरती पर अर्घ्य देना चाहिए। 

अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-

भूमि पुत्रो महा तेजा

कुमारो रक्त वस्त्रका

ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम

ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे

हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ।

 आज जन्मे जातकों को हार्दिक बधाई व शुभ आशीष


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है, जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

Post a Comment

0 Comments