Breaking News- सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

0

सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली

गुरुग्राम के मेदान्ता हॉस्पिटल में 2 अक्टूबर से एडमिट हुए थे। 82 वर्ष में नेता जी का निधन हुआ उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। उतर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी जानकारी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस की अध्यक्षता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।


उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के निधन के बाद समाजवादी परिवार में शोक की लहर डूब गई है। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर बेटे अखिलेश यादव, भाई शिवपाल यादव और बहू अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि तीन महीने पहले उनकी पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया था।


वर्ष 1939 में सैफई में जन्मे 

मुलायम सिंह यादव का जन्म वर्ष 1939 में इटावा जिले के सैफई में 

 हुआ था। वह 55 वर्ष से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई की थी। वह वर्ष 1967 में पहली बार यूपी के जसवंत नगर से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे और फिर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह आठ बार विधायक निर्वाचित हुए तो वहीं सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा सांसद बने। वर्ष 1996 में उन्हें यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की सरकार में रक्षा मंत्री बनने का भी अवसर मिला।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top