Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग (28 अप्रैल 2022)

0

दिनांक : 28 अप्रैल, दिन : गुरुवार


विक्रम संवत : 2079


शक संवत : 1944


अयन : उत्तरायण।


ऋतु : ग्रीष्म ऋतु


मास : वैैशाख


पक्ष : कृृष्ण


तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:26 तक तत्पश्चात चतुर्दशी


नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम 05:40 तक तत्पश्चात रेवती


योग - वैधृति शाम 04:29 तक तत्पश्चात विषकंभ


राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:49 तक


सूर्योदय - 06:11


सूर्यास्त - 19:01


दिशाशूल - दक्षिण दिशा में


पंचक


25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक


 एकादशी


गुरुवार, 12 मई 2022- मोहिनी एकादशी

 गुरुवार, 26 मई 2022- अचला (अपरा) एकादशी


पूर्णिमा


वैशाख पूर्णिमा- सोमवार 16 मई, 2022


अमावस्या


वैशाख अमावस्या शनिवार 30 अप्रैल, 2022

 

ज्येष्ठ अमावस्या सोमवार 30 मई, 2022।


 प्रदोष व्रत


28 अप्रैल गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 मई शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

27 मई शुक्रवार प्रदोष व्रत 


विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

       

कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि


29 अप्रैल 2022 शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है।

हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी।

1-ॐ शिवाय नम:

2-ॐ सर्वात्मने नम:

3-ॐ त्रिनेत्राय नम:

4 ॐ हराय नम:

5-ॐ इन्द्र्मुखाय नम:

6-ॐ श्रीकंठाय नम:

7-ॐ सद्योजाताय नम:

8-ॐ वामदेवाय नम:

9-ॐ अघोरह्र्द्याय नम:

10-ॐ तत्पुरुषाय नम:

11-ॐ ईशानाय नम:

12-ॐ अनंतधर्माय नम:

13-ॐ ज्ञानभूताय नम:

14- ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

15-ॐ प्रधानाय नम:

16-ॐ व्योमात्मने नम:

17-ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

 

आर्थिक परेशानी से बचने हेतु


हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।


प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।


घर के कलह-क्लेश दूर करने का उपाय


जिसको घर में कलह, क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटानी हो, वह नीचे की चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे।


बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन - कुमार ।

बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top