UP Assembly Election : जौनपुर में अखिलेश बोले- लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव अहम

0

जौनपुर के जमुनिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, जौनपुर


समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए अहम चुनाव है। अगर लोकतंत्र को बचाना है तो सभी लोग सपा के पक्ष में मतदान करें। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश से बाहर करना है। इसके लिए आप सभी को सपा के लिए वोट करना होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुनिया के गजराज सिंह इंटर कालेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। 



अखिलेश यादव ने कहा कि शाहगंज की भीड़ बता रही है प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। कहा कि नौजवानो‌ं को रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी का होगा। हमारे बीएड टीईटी वाले लोग अपने बूथ और अपने गांव में साइकिल वाले की मदद करना। कहा कि अब तो कोई समय नहीं बचा।‌ इसी समय का हम लोग इंतजार कर रहे थे। 



सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि यह छोटा चुनाव नहीं‌ है। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। इससे देश के राजनिति पर प्रभाव पड़ेगा। यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। महंगाई को लेकर कहा कि अब भाजपा के लोग वोट मांगने आ रहे हैं तो सिलेण्डर की कीमत तो बढ़ गई है। 



अखिलेश ने कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली मिलेगी। किसानों की‌ सिंचाई फ्री, पुलिस में भर्ती होगी। अगर जौनपुर को एक्सप्रेस वे से जोड़ना होगा तो जोड़ेंगे। भाजपा को‌ नदिया के पार फेंक देंगे। जिसका मतलब कि भाजपा को‌ उत्तर प्रदेश से बाहर करने का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश देखकर कहा कि अब सरकार बनने वाली है। पुरानी बातों को‌‌ भूलकर मतदान करने की अपील‌ की।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top