UP Assembly Election : मऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 10 मार्च के बाद निकल जाएगी सपा की गर्मी

0

 


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मऊ


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोपागंज विधान सभा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि सपा की जितनी गर्मी है, वह 10 मार्च के बाद निकल जाएगी। आज प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने पूछा वर्ष 2017 के पहले इतनी बिजली मिलती थी क्या। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन का पैसा किसी से लिया गया। सब निश्शुल्क मिला न। अगर दूसरी सरकार रहती तो क्या यह सब फ्री में मिल पाता। महीने में दो बार राशन भी दिया जा रहा है। 


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले 35 हजार रुपये मिलते थे, जिसे हमने बढ़ा कर 51 हजार रुपये कर दिया। 10 मार्च के बाद एक लाख रुपये दिया जाएगा। हर परिवार को नौकरी व रोजगार दिया जाएगा। यही नहीं दो करोड़ नौजवानों को स्मार्टफोन दिया जाएगा। 


योगी ने कहा कि हर निराश्रित महिला, बुजुर्गों को अभी 12 हजार रुपये सालाना मिल रहा है। आने वाले दिनों में इसे 18 हजार दिया जाएगा। सपा का विकास कब्रिस्तान तक सीमित है। भाजपा गांव-गांव का विकास कर रही है। मऊ जिले में भरत मिलन का कार्य नहीं हो पाता था। अब आसानी से यह कार्यक्रम हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि पहले यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान जलाए जा रहे थे। गरीबों के मकान जलाए जा रहे थे। समाजवादी पार्टी परेशान हैं। कहती है कि यह बुलडोजर क्यों चला रहे हैं। हमारा बुलडोजर बोलता नहीं है लेकिन ढहाता है। बड़े-बड़े माफिया की बोलती बंद कर देता है। जो माफिया तमंचा लहराते थे। आज इनकी हैसियत नहीं कि वह असलहा का प्रदर्शन कर दें।


उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों मजलूमों की सरकार है। कहा कि चौहान समाज का पहला राज्यपाल फागू चौहान को भाजपा ने बनाया। अन्य पार्टियां सिर्फ जुमले करती है। घोसी से विजय राजभर को जीता कर विधानसभा पहुंचाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top