Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :05  मार्च 2022, दिन : शनिवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा, क्योंकि आप अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो आपको पूरा दिन व्यस्त रखेगा। आप  किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आप अपनी मधुर वाणी से अपने कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब होंगे, जिनसे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों की सफलता प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सायंकाल का समय आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको सुख और संतुष्टि का अहसास कराएगा। जीवनसाथी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। आप अपने धन को कुछ अच्छे प्लान में सेविंग में भी लगा सकते हैं, जो भविष्य में संतान के काम आएगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन का लेनदेन कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि आज कोई धोखा देने की पूरी कोशिश कर सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जो उनकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएगा और उनका करियर चमकेगा। निजी जीवन के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा  दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके पिताजी को  कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो वह बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यवसाय की किसी योजना को लॉन्च कर सकते हैं। आज आपकी लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए होगा, क्योंकि आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। आपके लिए कोई धन संबंधित समस्या भी खड़ी हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने मन में  सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। यदि  नकारात्मक विचार आए, तो आपका धन डूब सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने जीवन साथी को आज आप कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं। घर परिवार में पूजा पाठ का योग बनेगा और किसी की शादी की बात शुरू हो सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आप अपने व्यवसाय की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे और अपने बाकी कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण आप व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ नहीं कमा पाएंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप अधिक मेहनत करेंगे, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय में आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। उनके साथ समय बिता कर आपको फ्रेशनेस महसूस होगी और कोई पुरानी याद ताजा हो जाने से मन खुश हो जाएगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक  रहने वाला है, क्योंकि विद्यार्थियों को शिक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता हासिल होगी और उनके किसी परीक्षा का रिजल्ट भी आ सकता हैं। जो लोग शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा, लेकिन यह जोखिम भरा काम है इसलिए निवेश कर रहे लोगों को किसी विशेषज्ञ से परामर्श के बाद ही अपने धन का निवेश करना चाहिए। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन उनको समझा कर और उनके बात मन की बातों को समझ कर सब कुछ ठीक करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी संतान के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। वर्तमान नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो आज उन्हें किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की कुछ समस्याओं को सुनना व समझना होगा, तभी आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे, जिनके लिए आपको अपनी माता जी से भी सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देते हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा क्योंकि ससुराल से रिश्ते बिगड़ सकते हैं और किसी से कहासुनी हो सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने भाइयों के साथ मिलकर कुछ भविष्य की योजनाओं को बना सकते हैं, जिनसे आपका भविष्य भी सुधरेगा, लेकिन आपको अपने बढ़े हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपका अपने जीवन साथी से कोई मतभेद हो, तो आपको उसे आपस में मिल जुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज आपका यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें दोपहर बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।  लेकिन आपको अपने माता-पिता से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह  आपसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, वह उनके लिए लाभदायक रहेगी।  राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों की अपने सीनियर से कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आप किसी को धन उधार देते हैं तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिनके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और वह अपने लिए भी कुछ शॉपिंग कर सकते हैं। जैसे नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि। यदि आप अपनी संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको अपने किसी भी निर्णय को अकेले नहीं लेना है, उसमें अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। इससे आपको सुख का अनुभव होगा। आज किसी पुराने शौक को पूरा करने का मन करेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातकों का अपने किसी साथी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें उनको अपने सीनियर से भी डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपका अपने पिताजी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आपके भाईयो की मदद से सुलझ सकता है। आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, तभी धन का लेनदेन करना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आपकी इच्छापूर्ति होगी, लेकिन आप  व्यापार  के कुछ मामलों के लिए किसी गलत व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। परिवार का यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उसके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले मे व्यतीत करेंगे और उनसे अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top