UP Assembly Election : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आमजन से पूछा- आपको गुुंडों की या माफिया साफ करने वाली सरकार चाहिए

0

प्रयागराज के फूलपुर की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रवीण पटेल को विधानसभा पहुंचाने की अपील

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमलावर रहे। उन्होंने अपने 33 मिनट के भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्व की सरकारों पर निशाना साधने में भी नहीं चूके। वह बुधवार को प्रयागराज के फूलपुर की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल को विधानसभा पहुंचाने की अपील की। कहा, आप अपना वोट देकर प्रवीण पटेल को नहीं, बल्कि योगी और माेदी को मजबूत करेंगे।



भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह किया। बाकी सभी पार्टियां हम सोचेंगे, करेंगे, देखेंगे, हम इस जाति के हैं, उस जाति हैं। वह अपना है, यह पराया है, देखती है। उनमें कोई दम नहीं है। यह केवल भाजपा में ताकत है कि छाती ठोक कर जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर जनता के सामने जाते हैं। 



कहा कि आपकी अंगुली में बड़ी ताकत है। आपने वर्ष 2019 में केसरी देवी के लिए कमल का बटन दबाया था। केसरी देवी ने संसद में आपकी दी हुई ताकत से कश्मीर से धारा 370 के खिलाफ बटन दबाकर खत्म कराने का काम किया है।




नड्डा ने कहा कि वोट की ताकत समझो। समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गाेलियां चलवाई थीं। कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मामले को लटकाया था। मोदी की इच्छा शक्ति और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। मोदी की इच्छा शक्ति और वोट की ताकत से मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई। तीन तलाक कानून मुस्लिम देशों में भी नहीं है। हमारी पार्टी गरीब, दलित, शोषित, महिलाओं और किसानों को ताकत देने वाली है। जब काेराेना आया, लाकडाउन लगा, बैंक और डाकखाना बंद था। तब मोदी ने लोगों के खातों में पैसा भेजा।




उन्होंने कहा कि पहले जब महामारी आई तो लोग भुखमरी से मरे थे। काेरोना महामारी आई तो 80 करोड़ लोगों काे घर बैठे राशन दिया। गेहूं, चीनी, चना, तेल और नमक मिला। मोदी ने संकल्प लिया कि कोई भी भाई-बहन भूखा नहीं सोएगा। करोड़ों पक्के मकान बनवाएं। रसोई घर, इज्ज्त घर, गैस सिलेंडर अलग मिला। घर का मालिक मालकिन होगी। यह महिला सशक्तीकरण है। अगले एक साल के अंदर 3.82 करोड़ घरों में नल होगा, नल में जल होगा और जल स्वच्छ होगा। लोगों से पूछा, दो हजार रुपये मिलल कि न ...।




नड्डा ने कहा कि सारे किसान नेता फर्जी है। केवल मोदी असली किसान हैं। 10.50 करोड़ किसानों के खातें में पैसा भेजा है। इसे ध्यान रखो। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लाई। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना। इससे गरीब किसान की सेहत सुधरी है। 10.74 करोड़ परिवारों को प्रति परिवार पांच लाख रुपये दे रहे हैं। पिछले चार साल में ढाई करोड़ लोगों ने इससे इलाज कराया। 



बताइए गरीब की सेवा हो रही है या नहीं। रिक्शवाला, रेहड़ीवाला, वेटर, ठेलेवाले जैसे गरीब लोगों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिया। अगर कोई मसीहा है तो वह हैं नरेंद्र मोदी। उसे धरती पर उतारा है योगी।


सड़क चौड़ी हुई न, हाइवे बना न, यह विकास की गंगा है। डिफेंस कारीडोर बना रहा है। पहले 15 मेडिकल कालेज थे, आज 59 मेडिकल कालेज बनवा दिए गए हैं। बोले, यूपी की तस्वीर बदली कि नहीं। अखिलेश बता सकते हैं कि उन्होंने क्या काम किया था। पिछले पांच साल में 10 विश्वविद्यालय बने हैं। अब किसानों को बिजली भी मुफ्त मिलने वाली है। बहनों को कालेज जाने के लिए स्कूटी मिलेगी। नौजवानों के लिए दो करोड़ लैपटाप और टैबलेट बांटे जाएंगे।




उन्होंने कहा कि यहां पर माफियाराज था पहले, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। अतीक, मुख्तार, आजम आज जेल में हैं। अखिलेश को इन माफिया से प्रेम है। आधे जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश के जमाने में दो सौ दंगे हुए, कर्फ्यू लगा, बहू बेटियां सुरक्षित नहीं थी। बताओ, आपको गुुंडों की या माफिया साफ करने वाली सरकार चाहिए। एक तरफ विकास है तो दूसरी तरफ विनाश है। योगी आए तो कैराना में पलायन रुका। बाेले, अखिलेश आए तो पूछे।




नड्डा ने कहा कि 22 मई 2007 में गाोरखपुर में बम ब्लास्ट हुआ था। 15 लोग मारे गए और 50 लोग घायल। इस घटना की जिम्म्मेदारी इंडियन मुजाहिद ने लिया था। यही नहीं वाराणसी, दिल्ली, अयोध्या और लखनऊ की कचेहरी में और मुंबई जो बम ब्लास्ट की भी जिम्मेदारी ली थी। उसमें एक था हाकिम तारिक और दूसरा खालिद मुजाहिद। एक आजमगढ़ और दूसरा जौनपुर का। 26 अप्रैल 2012 को अखिलेश सरकार बनी तो इन दोनों को सामाजिक सौहार्द बताकर छोड़ा जा रहा था। हाईकोर्ट नहीं माना और बाद में गोरखपुर कोर्ट ने आजीवन कारावास दिया। वह आतंकवादियों के साथ खड़े हैं।




राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 31 दिसंबर 2007 में रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर गोलियां चली थी। उन आतंकवादियों को भी सपा छोड़ने जा रही थी। हाईकोर्ट नहीं माना और सजा हुई। अखिलेश, आपको आतंकवादियों से प्रेम क्यों है। आप आतंकवादियों को जेल भेजेंगे कि नहीं। पीएम मोदी ने तय किया कि गंगा के दोनों ओर पांच किलोमीटर तक जैविक खेती होगी। इससे गंगा निर्मल होगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top