UP Assembly Election : हमीरपुर और जालौन में प्रियंका गांधी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

0

कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की

प्रियंका गांधी के डोर-टू-डोर जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब 





प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, खनऊ




कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को हमीरपुर के मौदहा और जालौन के कालपी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची। प्रियंका गांधी ने हमीरपुर के मौदहा में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। 



प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चन्देल के पुत्र अभयराज चन्देल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो की शुरुआत की। वहां से प्रियंका गांधी जालौन पहुंचीं। जालौन जिले के कालपी में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उमाकांति सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जिताने का अनुरोध किया। प्रियंका गांधी के रोड शो और डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस समर्थकों ने भारी उत्साह दिखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ रही।






उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का द्वितीय चरण का मतदान नौ जिलों की 55 सीटों पर संपन्न हुआ है, कांग्रेस पार्टी ने इस चरण में भी अन्य पार्टियों से बढ़त हासिल की है। 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के अपने वादे के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के मतदान में कांग्रेस पार्टी के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। निश्चित रूप से प्रथम चरण के साथ ही द्वितीय चरण में भी कांग्रेस अन्य दलों से आगे दिखी है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने प्रदेश के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए प्रतिज्ञा पत्र, महिलाओं के लिए ‘‘शक्ति विधान’’, युवाओं के ‘‘भर्ती विधान’’, सहित सभी वर्गों के विकास के लिए उन्नति विधान जन घोषण पत्र जारी किया, इनमें किए गए जन हितकारी वादों से लोगों का भरोसा कांग्रेस बढ़ा है। दो चरणों के मतदान में कांग्रेस को इसका सकारात्मक परिणाम मिला है। निश्चित ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी।  



कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। धान और गेहूं 2,500 रुपये प्रति कुंतल और गन्ना 400 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जायेगा। बिजली बिल 50 प्रतिशत कम करने के साथ कोरोना काल का बकाया माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को अनुभव और सेवा की अवधि के आधार पर चरणबद्ध तरीकों से नियमित किया जायेगा। आशा एवं आंगनबाड़ी बहनों को 10,000 रुपये का मानदेय देने के साथ, वृद्धा, विधवा को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। जनता का कांग्रेस पार्टी पर भरोसा इस बार बढ़ा है और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top