Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :15  फरवरी 2022, दिन : मंगलवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आपका, नया घर बनाने का सपना पूरा होगा।  आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपसे परिवार का कोई भी सदस्य यदि कुछ खरीदने के लिए भी कहेगा, तो आप उसे भी आसानी से खरीद कर दे पाएंगे। आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों की इज्जत करनी होगी व उनके साथ रूढ़ीवादी व्यवहार अपनाने से बचना होगा, नहीं तो उनके मन को ठेस पहुंच सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपको कुछ परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपके घर में कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए उन्हें किसी से भी अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है। जिन लोगों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह आज सुधर सकती है। विद्यार्थियों को आज विदेश से कोई ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ मुद्दों पर बातचीत करने को मिल सकती है, जिसमें उनके कुछ नए मित्रों से भी मुलाकात होगी। आज आपके कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनकी चुगली लगा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जो लोग लंबे समय से किसी बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसे कर सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके भाई व बहनों में कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने सीनियर से कुछ सीखने को मिलेगा और जो उनके आगे भी बहुत काम आएगा। आज आप धन का निवेश करेंगे, तो आपको शेयर बाजार में निवेश करना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में वह आपको दोगना होकर मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आज आप लोगों से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने हुनर को दिखाना होगा, तभी उससे लाभ कमा पाएंगे। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, उन्हें आज अपने पाटर्नर पर कड़ी नजर रखनी होगी, क्योंकि वह उन्हें धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने लिए काफी धन व्यय करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको सुखद अनुभव हो सकते हैं। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना भी दिखेगी। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। जो लोग कड़वाहट में मिठास बदलने की कला को जानते हैं, तो वह आज अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा। किसी वजह से आज आपके मन में उथल-पुथल होगी और कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी टल सकता है और आपके अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं। आपको कोई समस्या है, तो आज आप माता-पिता से साझा कर सकते हैं। आज आप यदि व्यापार में किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग किसी  से धन उधार लेने के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें आज वह धन आसानी से मिल जाएगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन रहेगा। आज विवाह योग्य जातकों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं और जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे उन्हें अवश्य दूर करना होगा, नहीं तो वह लंबा खीच सकता है। आज आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। आज नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन वह अपनी मेहनत व अपने साथियों की मदद से सायंकाल तक उसे पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज अत्यधिक मेहनत के कारण रात्रि के समय आपको थकान, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपने किसी भी साथी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनके मित्र है या शत्रु।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको संतान की नौकरी में तरक्की और सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुड़ना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसको देखकर वह परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपका किसी संपत्ति का किया हुआ सौदा पूरा होगा और आपको उसकी प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपनी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप कार्य क्षेत्र में अपने जूनियर से काम निकालने में कामयाब रहेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ कष्ट हो सकता है, क्योंकि उनका अपने प्रिय से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लोग किसी दूसरे के भरोसे किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आज उनके साथ धोखा हो सकता है। आज आप अपनी माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी ।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top