Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :10  फरवरी 2022, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह लाभदायक रहेंगे। सायंकाल के समय आज किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। सायंकाल के समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कहीं दर्द आदि भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान के लिए आज किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच सकते हैं। आज आपको व्यापार में भी अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन  जीवनसाथी से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है, इसलिए आज आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, उनकी बात सुननी व समझनी  होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने भाइयों के साथ आपसी प्रेम रखेंगे, यदि कोई विवाद था, तो उसे दूर कर गले मिलेंगे। सायंकाल के समय आपको ससुराल पक्ष के लोगों से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा और धैर्य से काम लेना होगा। आज आपके परिवार में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको परिवार के सदस्यों की मदद अवश्य लेनी होगी, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य ही आपके शत्रु बन सकते हैं। आज आप आय के विभिन्न साधनों में भी विनियोग करेंगे। आज आपके वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आप यदि किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें धन व्यय करना पड़ेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना था, तो वह आज कर सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन ध्यान देना होगा कि आप अपने जेब को देखकर ही खर्चा करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगी। आज आप गरीबों की सहायता या किसी जरूरतमंद की मदद के लिए सबसे पहले आगे आएंगे, लेकिन अपने कार्य को छोड़कर दूसरों के कार्यों में नहीं पडना है, नहीं तो आपके कार्य बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को लेकर अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त कर सकते हैं। आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसके लिए अपने गुरुजनों व अपने मित्रों से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च होगा। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके साहस में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके शत्रु आपके साहस व पराक्रम की भी प्रशंसा करते नजर आएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, आज उनके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण उन्हें अपने साथियों से मदद लेनी पड़ सकती है। आज व्यापार कर रहे लोगों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है, इसलिए आज व्यवसाय के कार्यों को ढीले में नहीं लेना है, नहीं तो बाद वह परेशानी खड़ी कर सकते हैं और आपके उत्तरदायित्वों में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने कुछ बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जो आपकी चिंता का विषय बनएंगे। आज आपको कोई पेट अथवा वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना बनती दिख रही है, जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। आज संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों के लिए आपको शाबाशी मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है,तो आपका यह सपना पूरा होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आप सामाजिक क्रियाकलापों में लगाएंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। धर्म व अध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपको अपने मन की बातों को किसी दूसरे से उजागर नहीं करना है और आपको व्यापार का रुका हुआ धन प्राप्त होने की उम्मीद दिख रही है। आज आप अपने भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी के लिए भी कुछ व्यय करेंगे, लेकिन किसी के कहने में आकर अपने संचय धन को व्यय नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी घूमने फिरने जाने की योजना का प्लान भी बना सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आपके निर्णय लेने की क्षमता आपको लाभ दिलवाएगी, क्योंकि आपके निर्णय लेने की क्षमता को देखकर आज आपके व्यवसाय के विरोधी भी शांत रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने फैसले तुरंत लेने होंगे, उनमें किसी से सलाह मशवरा नहीं करना होगा। आपने व्यवसाय के किसी भी फैसले में अपने किसी सगे संबंधी अथवा बिजनेस पार्टनर को शामिल किया, तो वह बाद में आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी किसी समस्या के लिए पिताजी से बातचीत करनी पड़ सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो उनके कष्टों में आज कुछ कमी हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आप अपने भविष्य के कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस को भी कराने की सोच सकते हैं। आज आपके संतान के कुछ किए गए कार्य से खानदान व कुल का नाम रोशन होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज विवाह योग्य जातकों को कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है। जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको भी आज कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है और वह उसमें जा भी सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका अपने किसी परिजन से मिल मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज के दिन आपका मन किसी चिंता के कारण परेशान रहेगा और आप यहां वहां की सोचेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आज आपकी अपनी संतान और पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी, जिसके कारण वह भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है, इसलिए आज उनको महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना बेहतर रहेगा। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार में किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों में माता-पिता की सलाह की आवश्यकता होगी। वहां कोई ऐसी बातचीत हो, जो आपको बुरी लगे, तो उसको भी आपको चुप रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top