Kanpur News : बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की मां को कांग्रेस से टिकट, बहन नेहा ने किया नामांकन

0

मतदाता सूची में मां गायत्री तिवारी का नाम न होने से ऐन वक्त पर लिया गया निर्णय 


कांग्रेस से नामांकन के बाद नेहा तिवारी।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


कानपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस ने सोमवार को बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की नाबालिग पत्नी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को टिकट दिया है। हालांकि गायत्री देवी का मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी ने मंगलवार को नामांकन कराया। 


सोमवार को नेहा के नाम पर नामांकन फार्म ले लिया गया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि देर रात तक नेहा के नाम पर सिंबल आ गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह नेहा ने जाकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।



कांग्रेस ने कल्याणपुर से बिकरू कांड के आरोपी अमर और खुशी दुबे की मां को गायत्री तिवारी को टिकट दिया है। इस सीट से उन्हें टिकट देने को लेकर कांग्रेस का एक धड़ा विरोध में है। इसे देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने नामांकन अवधि समाप्त होने के ठीक एक दिन पहले उनके नाम की घोषणा की थी, लेकिन गायत्री का नाम मतदाता सूची में न होने से वह अपना नामांकन नहीं कर सकेंगी। 



प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए पदाधिकारियों ने उनका नाम जुड़वाने का प्रयास भी किया, लेकिन संभव नहीं हो सका। ऐसे में उनकी पुत्री नेहा तिवारी को चुनाव के लिए तैयार किया गया। कल्याणपुर के रतनपुर में रहने वाली नेहा के नामांकन की तैयारी की गई। सोमवार को ही उनके नाम पर नामांकन फार्म भी ले लिया गया। मंगलवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। अधिवक्ताओं ने इसकी तैयारी पहले से ही कर रखी थी। 



कांग्रेस इस कवायद की जानकारी पदाधिकारियों को भी नहीं थी। वहीं, गायत्री तिवारी को टिकट दिए जाने से कांग्रेस का एक धड़ा नाराज है। लखनऊ जाकर प्रदेश अध्यक्ष से अपनी नाराजगी भी जता चुका है। इसे देखते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी इस प्रकरण पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं इस पूरी प्रक्रिया को गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top