कुशीनगर की फाजिलगनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से प्रो. अभिषेक मिश्रा ने ठोंकी ताल

0

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में तीन प्रत्याशियों के फाइनल किए नाम, सिराथू से अनुप्रिया पटेल की बहन सपा प्रत्याशी


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशी चयन में समाजवादी पार्टी (सपा) पूरा एहतियात बरत रही है। इसलिए टिकट वितरण में सभी समीकरण साधने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है, उसमें कुशीनगर की फाजिलगनगर सीट, लखनऊ की सरोजनी नगर और कौशांबी की सिराथू विधानसभा क्षेत्र है। स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर, सरोजनी नगर सीट से प्रो. अभिषेक मिश्रा और सिराथू से अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। 


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ सपा में जाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगातार तीन बार जीत दर्ज करने के बावजूद पडरौना सीट को छोड़कर फाजिलनगर विधानसभा सीट से इस बार ताल ठोंकी है। 

वर्ष 2008 में जिले में राजनीतिक कदम रखने वाले मौर्य बसपा से वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव में उतरे तो उनको उस समय पडरौना से विधायक रहे कांग्रेस के आरपीएन सिंह के हाथों हार मिली थी। पडरौना सीट खाली होने पर उप चुनाव में मौर्य पुन: पडरौना विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार के रूप में उतरे और आरपीएन सिंह की माता कुंवरानी मोहिनी देवी को हराकर विधायक बने। बसपा से ही उन्होंने वर्ष 2012 मे ही इस सीट से जीत दर्ज की। वर्ष 2017 में भाजपा में शामिल हुए और चुनाव लड़कर जीत की हैट्रिक लगाई। हाल ही में जब वह भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए। 


लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा का भी विधानसभा क्षेत्र बदल दिया गया है। इस बार उन्हें लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से उतारा गया है। 


कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। पल्लवी पटेल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को चुनौती देंगी। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top