UP Assembly Election : कांग्रेस की 61 प्रत्याशियों की सूची में 24 महिलाएं

0

UP Assembly Election 2022 के लिए कांग्रेस ने रविवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उसमें 23 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस बार के विधानसभा चुनाव की पूरी कमान अपने हाथ में ले रखी है।




अरुण कुमार 'टीटू', लखनऊ


उत्तर प्रदेश में तीन दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस 18वीं विधानसभा के चुनाव में बेहद गंभीर है। प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट पर अकेले लड़ रही कांग्रेस ने रविवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें 24 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 403 सीट में 40 प्रतिशत महिलाओं को देने की घोषणा पहले ही कर रखी है।



अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस की इस चौथी सूची में 24 महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था। कांग्रेस ने अब तक 316 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया है।



पहली सूची में 50 महिलाओं के नाम



कांग्रेस ने अपनी 125 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके बाद 41 नामों वाली दूसरी लिस्‍ट में 16 और 89 प्रत्‍याशियों वाली तीसरी लिस्‍ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया गया था। कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 8 मुस्लिम, 12 ब्राह्मण प्रत्याशियों पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। 



316 सीटों पर प्रत्याशी घोषित



प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 316 सीटों के लिए उम्मीदवारों का कांग्रेस अब तक ऐलान कर चुकी है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का दावा है कि स्क्रीनिंग के बाद ही प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया जा रहा है।



अयोध्‍या से रीता मौर्या को टिकट



कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में अयोध्‍या से रीता मौर्या, गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर, फतेहपुर की अयाह शाह से हेमलता पटेल, कन्‍नौज से विनीता देवी, हमीरपुर से राज कुमारी, श्रीनगर से चांदनी, बिसवां से वंदना भार्गव, खलीलाबाद से शबीहा खातून समेत 24 महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।



उन्नाव में जंगबहादुर सिंह को बनाया प्रत्याशी



उन्नाव की बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान, और उन्नाव सदर सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने रविवार को भगवंत नगर के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है। यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जंगबहादुर सिंह पहले भी उन्नाव सदर और हड़हा सीट से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। रविवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से पार्टी के सचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है। अभी भी कांग्रेस द्वारा पुरवा विधानसभा सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है।



कांग्रेस चौथी सूची में इनके हैं नाम


हाथरस से कुलदीप सिंह


कासगंज से कुलदीप पांडेय


किसनी से विनय नारायण


बीसलपुर से शिखा पांडेय


पलिया से विशल अहमद


निघासन से अटल शुक्ला


गोला से प्रहलाद पटेल


श्रीनगर सीट से चांदनी


धौरहरा से जितेंद्री देवी


लखीमपुर रविशंकर त्रिवेदी


कस्ता से राधेश्यान भार्गव


बिसवां से वंदना भार्गव


सेवता से विजयनाथ अवस्थी


मल्लावां से सुभाष पाल


संडीला से बबलू घोषी


भगवंतनगर से जंग बहादुर सिंह


मलिहाबाद से रामकरन पासी


हरचंदपुर से सुरेंद्र विक्रम


सरेनी से सुधा द्विवेदी


गौरीगंज से मो.फतेह बहादुर


सुल्तानपुर से फिरोज अहमद खान


कायमगंज से शकुंतला देवी


अमृतपुर से शुभम तिवारी


भोजपुर से अर्चना राठौर


छिबरामऊ से विजय मिश्रा


ललितपुर से बलवंत लोधी


महरौनी से बृजलाल खबरी


हमीरपुर से राजकुमारी


राठ से कमलेश कुमार सिवास


बबेरु से जगेंद्र सिंह पटेल


नरैनी से पवन देवी कोरी


बांदा से लक्ष्मीनारायण गुप्ता


अयाहशाह से हेमलता पटेल


खागा से ओपी गिहार


रानीगंज से मौलाना अब्दुल वहीद


प्रतापपुर से संजय तिवारी


अयोध्या से रीता मौर्या


बहराइच से जयप्रकाश मिश्रा


कैसरगंज से गीता सिंह


तरबगंज से सविता पांडेय


मनकापुर कमला सिसोदिया


कप्तानगंज से अंबिका सिंह


खलीलाबाद से सबीहा खातुन


हाटा से अमरेंद्र माल


सलेमपुर से दुलारी देवी


मऊ से मानवेंद्र बहादुर सिंह


रसड़ा से डॉ. ओमलता


सिकंदरपुर से बृजेश सिंह गठ


बैरिया से सोनम बिंद


बदलापुर से आरती सिंह


मड़ियाहूं से गीता देवी


घोरावल से विदेश्वरी सिंह राठौर


दुद्धी से बसंती पनिका।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top