Jammu' Katra Vaishno Devi Stampede : वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में उत्तर प्रदेश के सात, दिल्ली के तीन, जम्मू व हरियाणा के एक-एक श्रद्धालु की मौत



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, जम्मू


जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20से अधिक घायल हुए
हैं। मरने वालों में सबसे अधिक सात उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर दिल्ली के तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक-एक जम्मू और हरियाणा के हैं। मरने वाले श्रद्धालुओं की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की धक्का-मुक्की करने की वजह से भगदड़ मच गई। हालांकि वैष्णव माता श्राइन बोर्ड के जिम्मेदारों का कहना है कि श्रद्धालुओं के दो गुटों में मारपीट होने की वजह से भगदड़ मची, जिससे श्रद्धालु भागने लगे। इस वजह से हादसा हुआ।


भवन में क्षमता से अधिक श्रद्धालु


प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही बरतने से ही भगदड़ मच गई। पहले क्षमता से अधिक दर्शन पर्ची दी गई। इस वजह से भवन की क्षमता 20हजार श्रद्धालुओं की थी, लेकिन 40 हजार श्रद्धालु पहुंच गए। ऐसे में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर भगदड़ मच गई। जो लोग गिर पड़े, उन्हें लोग कुचलते हुए भागने लगे। इस दौरान 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।


यह है मृतकों के नाम पते




1. धीरज कुमार (26) पुत्र त्रिलोक कुमार निवासी नौशहरा राजौरी, जम्मू 

2. श्वेता सिंह (24) पत्नी विक्रांत सिंह निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 

3. विनय कुमार (24) पुत्र महेश चंद्र निवासी बदरपुर, दिल्ली 

4. सोनू पांडेय (24) पुत्र नरेंद्र पांडेय निवासी बदरपुर, दिल्ली 

5. ममता (38) पत्नी सुरेंद्र निवासी बीरी जार्जर, हरियाणा 

6. वनीत कुमार (38) पुत्र वीरामपाल सिंह निवासी साहरनपुर, उत्तर प्रदेश 

7. धर्मवीर सिंह (35) निवासी सालापुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश 

8. डा. अरुण प्रताप सिंह (30) पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 

9. नरेंद्र कश्यप पुत्र सुभाव निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश 

10. महेंद्र गोड़ पुत्र शिव कुमार निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश 

11. मोनू शर्मा पुत्र फेरुमल निवासी उत्तर प्रदेश 

12. आकाश उम्र (29) वर्ष पुत्र कैलाश निवासी बुराड़ी, दिल्ली। 

Post a Comment

0 Comments