Jammu and Kashmir Update : वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक

मरने वाले सभी श्रद्धालुओं के परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, जम्मू


नए साल में जम्मू कश्मीर स्थित कटरा क्षेत्र के माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की होने लगी। इस वजह से मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ में दबने से मौत हो गई। वहीं, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख जताया है।




नए साल 2022 के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए थे। माता के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी थीं। इस दौरान लोगों में धक्का-मुक्की होने लगी। इस वजह से शनिवार भोर पहर 2.45 बजे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमीन पर गिर पड़े। लोग उन्हें कुचलते हुए भागने लगे। इस वजह से 12 लोगों की जान चली गई। 


फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से लगभग 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यु किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) मनोज सिन्हा से बात करके स्थिति की जानकारी ली है। हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। 


कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोग की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं। घटना लगभग सुबह 2:45 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई।

  • दिलबाग सिंह, डीजीपी, जम्मू-कश्मीर।

Post a Comment

0 Comments