Up Assembly Election; Hapur Ex MLa Joined RLD : पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह रालोद में शामिल, हापुड़ से लड़ सकते हैं चुनाव

0

हापुड़ विधानसभा सीट से बदले समीकरण, सभी दलों में बढ़ी हलचल


हापुड़ से कांग्रेस के टिकट पर चार बार के विधायक रहे हैं गजराज सिंह

रालोद मुखिया जयंत चौधरी के साथ पूर्व विधायक गजराज सिंह।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गाजियाबाद


हापुड़ से कांग्रेस से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह के पाला बदलने से जिले राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट करके हलचल मचा दी है। उनके हापुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। इस उलटफेर से जिले के सियासी समीकरण फिर से बदल गए हैं। जिससे सभी दलों में हलचल है। सभी दल अपने फायदे और नुकसान का फिर से आकलन आंकड़े लगा रहे हैं।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक गजराज सिंह।



हापुड़ निवासी गजराज सिंह जिले की राजनीति में जाना माना नाम रहे हैं। हापुड़ विधानसभा सीट से उन्होंने चार बार कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि पिछले दो चुनावों से उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा था। 

गजराज सिंह से बातचीत करते रालोद मुखिया जयंत चौधरी।


गुरुवार को उन्होंने जयंत चौधरी से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी। जयंती चौधरी ने उन्हें दिल्ली में ही रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। यह जानकारी जयंत चौधरी ने भी ट्वीट करके दी है। हालांकि उनके हापुड़ सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के उच्चाधिकारियों की ओर से यह संकेत दिए जा रहे हैं। उनके रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। दूसरे दलों के दावेदार उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद से बदले समीकरण से अपने फायदे और नुकसान के आकलन में जुट गए हैं।


गजराज सिंह ने बताया कि उनकी मुलाकात जयंत चौधरी से हुई है। पार्टी का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप का कहना है कि जो भी पार्टी हाईकमान का फैसला होगा उसका अनुपालन किया जाएगा। गजराज सिंह जैसे वरिष्ठ नेता के पार्टी में शामिल होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top