गजब : यह महिला पैदा करना चाहती 105 बच्चे

0


प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ


आपको पढ़ने और सुनने में कुछ अटपटा सा लगेगा, लेकिन सत्य है। एक महिला ने एक साल में 22 बच्चों को जन्म दिया है। वह कुल 105 बच्चे पैदा करना चाहती है। उसने अपने बच्‍चों को संभालने के लिए अपने घर में 16 आया रख रखी हैं। उन पर साल भर का  खर्च लगभग 68 लाख रुपये आता है।




रूस की रहने वाली है महिला


एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने एक साल के भीतर 22 बच्चों को जन्म दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला 105 बच्चों की मां बनने की ख्वाहिश रखती है। इस महिला का नाम क्रिस्टिना ओजतुर्क है, जो महज 24 साल की हैं। क्रिस्टिना रूस की राजधानी मास्‍को में रहती हैं।




एक साल में पैदा किए 22 बच्चे



क्रिस्टिना ने एक साल के भीतर सरोगेसी की मदद से 22 बच्‍चों को जन्‍म दिया है। उनका इंस्‍टाग्राम बायो देखने पर इस बात का पता चलता है कि वह सरोगेसी से 105 बच्‍चे पैदा करना चाहती हैं। अपने बच्‍चों को संभालने के लिए महिला ने अपने घर में 16 आया रखी हुईं हैं। इनका एक साल का खर्च 68 लाख रुपये है।


अरबपति है महिला का पति


क्रिस्टिना के पति गलिप ओजतुर्क रूस के एक होटल व्‍यवसायी हैं। इन दोनों की मुलाकात जॉर्जिया में हुई थी। क्रिस्टिना के पति गलिप रूस के अरबपतियों में गिने जाते हैं। उनकी उम्र 57 साल है। दोनों का पहला बच्‍चा 10 मार्च 2020 को हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिस्टीना मार्च 2020 से लेकर अब तक तकरीबन 1 करोड़ 43 लाख रुपए सरोगेसी पर खर्च कर चुकी हैं।


डाइपर पर खर्च 4 लाख रुपये सप्ताह


आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि क्रिस्टिना एक सप्‍ताह में तकरीबन 4 लाख रुपये केवल अपने बच्चों के डाइपर और अन्‍य दूसरी जरूरतों पर खर्च करती हैं। हाल ही में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी हैं। प्रियंका ने वर्ष 2018 में निक जोनास से शादी की थी। 


अब चलन में सरोगेसी से मां बनना


प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी तकनीक के सहारे मां बननी वाली बॉलीवुड की अकेली सेलिब्रिटी नहीं हैं। प्रियंका से पहले शाहरुख खान की पत्नी, प्रीति जिंटा, आमिर खान की पत्नी, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर तथा तुषार कपूर की पत्नी भी सरोगेसी की मां बन चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top