Railway Minister in Prayagraj ; प्रयागराज में बोले रेलमंत्री- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया सोल्यूशन ओरिएंटेड मांडइसेट

0

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कांफ्रेंस में मौजूद रेलमंत्री।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 20 सालों में क्या दिया, उनकी कार्य प्रणाली क्या है, सोच क्या है, लक्ष्य क्या है। इन सभी पहलुओं पर मंथन के लिए शनिवार को इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के तिलक हाल में राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने लोगों का माइंडसेट बदलने का काम किया है। वह सोल्यूशन ओरिएंटेड मांडइसेट लेकर आए। पहले सिर्फ लोग शिकायत करते थे। अब ऐसा नहीं है। वजह यह कि शिकायत के साथ समाधान सोचने और उसके प्रयोग की कार्यशैली का समावेश हुआ है।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रेल मंत्री ने कहा कि पहले के एक प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि दिल्ली से चला एक रुपये जनता तक पहुंचते पहुंचते सिर्फ 15 पैसे बचता है। इस समस्या का हल मोदी जी ने दिया। उन्होंने सभी के जनधन खाते खुलवाए। अब तक 40 करोड़ से अधिक खाते खुल चुके हैं जो कि तमाम देशों की आबादी से कहीं अधिक है। इसी तरह पूर्व के एक प्रधानमंत्री कहीं भी जाते थे सिर्फ हाथ बांधकर बैठते या खड़े होते थे। ऐसे में देश की छवि कैसे सुधरेगी अनुमान लगाया जा सकता है। अब किसी भी मंच पर भारत की मजबूत उपस्थित होती है। लोग आगे बढ़कर स्वागत कर रहे हैं। प्रत्येक चीज में राय ले रहे हैं। 

डीएफसी कंट्रोल का जायजा लेते रेल मंत्री।


प्रधानमंत्री का मानना है कि जितना सम्मान उनका किसी मंच से मिलता है उतना ही सम्मान प्रत्येक नागरिक को दुनियाभर में मिलना चाहिए। हमने तमाम नए दाेस्त बनाए। दुनिया में देशों का समीकरण बदला। यही वजह है कि देश की छवि भी बदली। प्रधानमंत्री मोदी आज की नहीं 50 साल आगे की सोचकर कदम उठाते हैं।

डीएफसी कंट्रोल का जायजा लेते रेल मंत्री।


इस मौके पर विश्वविद्यालय के चांसलर आशीष चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बिताए अनुभाव को साझा किया। कहा कि रक्षा, विदेश नीति, मानीटरिंग पालिसी सभी में प्रधानमंत्री मोदी ने आमूलचूल बदलाव किया। उसका नतीजा है कि दुनिया भर में भारतीय पाससपोर्ट को अधिक सम्मान के साथ देखा जाता है। इस कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री डीएफसी कंट्रोल का जायजा पहुंचे। कुछ देर बाद रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top