Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 23 दिसंबर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण दोनों के बीच में कोई विरोध भी समाप्त होगा। जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं उनके लिए आज दिन बेहतर है। यदि उन्होंने निवेश किया, तो उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। विद्यार्थी आज पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन में लगे रहेंगे, तभी परीक्षा में सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज भावुकता में निर्णय लेने से बचना होगा। घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे भावुकता में बिल्कुल ना लें। आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें अन्यथा कोई दुर्घटना का भय है, इसलिए कुछ समय के लिए टाल दें। आपका लंबे समय से रुका धन प्राप्त होने से प्रसन्नता रहेगी। आपको बच्चों का सहयोग भी हर मामले में प्राप्त होगा, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। ऐसा करके आप अपने पारिवारिक रिश्तों को बचाने में कामयाब रहेंगे। 

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। अपने मित्र के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज मित्रों द्वारा कोई उत्तम विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण वह एक दूसरे को और बेहतर जान पाएंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। शाम का समय अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। 

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। संतान की नौकरी में तरक्की देख प्रसन्नता होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कुछ बेहतर अवसर हाथ आएंगे, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी नए व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं, वह भी आसानी से कर सकेंगे, जिसका उनको लाभ भी मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ परेशानी हो सकती है, क्योंकि उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अपने धन को यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भाई बहनों से सलाह मशविरा अवश्य करें, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। सायंकाल के समय अपने किसी परिजन के घर किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्व जानकारी प्राप्त होगी। अगर जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम है।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वह आपकी धन प्राप्ति के मार्ग में बाधा डाल सकते हैं। अगर आज आपकी कोई तरक्की होगी, तो शत्रु उसमें रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी नए प्लॉट को खरीदना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी से कोई बात करें, तो उसे तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो सामने वाले को आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता को बनाए रखेंगे, तभी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल आप अपने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। 

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में किसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत संघर्ष करने के लिए तत्पर रहेंगे, तभी सफलता हासिल करेंगे। भाई व बहनों से संबंधों में मधुरता को बनाए रखना होगा। आज संतान की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज व्यापार में कोई विपरीत परिस्थिति आये, तो हिम्मत रखकर सामना करना होगा, तभी आप उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज पिताजी के साथ अपने व्यवसाय की परेशानियों को साझा कर सकते हैं। 

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन निवेश के मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। घर परिवार में किसी मेहमान के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है, जो मजबूरी में करना पड़ेगा। आज अगर आप नए घर के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो वह लाभदायक रहेगा। यदि आज आप अपने व्यवसाय के किसी विपक्षी से तनाव को दूर करके मेल मिलाप बढ़ना चाहते हैं, तो आज वह कर सकते हैं। आज आपको किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। 

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज के दिन विद्यार्थी  अध्ययन में जुटे नजर आएंगे और मुकाम तक पहुंचने में भी सफल रहेंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार की कलह के कारण कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है, जिसके कारण सायंकाल सिर दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अगर कोई परेशानी हो, तो पिताजी से साझा कर सकते हैं। आज जीवनसाथी से अपनी कुछ परेशानियों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इस कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण बरतना होगा, नहीं तो कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आज आप अपने व्यवसाय में व्यस्तता के कारण भी स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यस्तता के कारण जीवनसाथी आज आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आप व्यापार के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका परिणाम आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज आप अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ पाने के कारण प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण अपनी व परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। इसके बावजूद आपको घमंड नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके कुछ रिश्तों में दरार पड़ सकती है। यदि आज आप म्युचुअल फंड अथवा फिक्स डिपाजिट में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता मिलने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और वह उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। 

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों से मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। अपने व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको किसी साझेदार की आवश्यकता होगी। जीवन साथी के साथ कुछ पल अकेले मे व्यतीत करेंगे। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरे करते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top