Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 15 दिसंबर 2021, दिन : बुद्धवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। इस वजह से सायंकाल आपको थकान होने से सिर दर्द, बुखार आदि समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। पहले से बजट बनाकर चलने पर आप परेशानी से बच सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो माता पिता से आशीर्वाद लेकर व भाइयों से सलाह मशविरा करके ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी की सलाह से आज जिस कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य हासिल होगी। संतान को तरक्की करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिससे आप फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण हाथ से कुछ अच्छे ऑफर निकल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। सायंकाल के समय किसी परिजन के घर घूमने-फिरने जा सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि आपका किसी मित्र से कोई वाद विवाद हो सकता है। ऐसा होने पर आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिला कर अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। विद्यार्थियों ने अगर किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर आपके पिताजी आप से कोई बात कहें, उनकी बात सुने और उस पर अमल भी करें, तब आप अपने बिजनेस की समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। अगर आपका कोर्ट कचहरी या कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, उसमें आज फैसला पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आज आप एक छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। इसमें कोई लापरवाही की तो आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने सभी कार्यों को समय से समाप्त करने से आप के अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते है, इसलिए लापरवाही ना बरतें। अगर आपका भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, वह आज समाप्त होगा, दोनों एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुददे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए उतम फलदायक रहेगा। नवविवाहित दंपतियों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक की संभावना हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए अपने कार्य को ध्यान से करें। अगर आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया था, वह आज दोगुना होकर मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, वह सपना आज पूरा हो सकता है। उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार में अगर कोई कलह चल रही थी, वह आज समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातक किसी विरोध में पड़े, तो परेशानी हो सकती है। सायंकाल बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। इसमें जीवनसाथी के साथ की जरूरत होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेने में कामयाब रहेंगे। आज माता जी भी आप से नाराजगी जता सकती हैं। सायंकाल के समय मौसमी बीमारी आपको चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। खान-पान पर संयम बरतें। नौकरी पेशा लोगों को किसी महिला मित्र के सहयोग से वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा, उन्हें अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल आपके आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होने पर उसमें पड़ने से बचना होगा, वह कानूनी भी हो सकता है। आज किसी से कोई बात बोलने से पहले ध्यान देना होगा कि आपकी यह बात किसी को बुरी ना लग जाए। ससुराल पक्ष से अगर कोई वाद विवाद चल रहा था, जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपको मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। अगर आपके व्यापार के किसी कर्मचारी से आज कोई नुकसान होने पर बिना गुस्सा किए उसे माफ कर देंगे। आज परिवार के किसी सदस्य की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करते नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने से पहले जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आज अनबन होने पर आज ही समाप्त करना होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है।


जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top