Chitrakoot : बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, आएं जानें क्या बोले सीएम योगी

0


प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, चित्रकूट 


निर्वाणी अखाड़ा यज्ञ वेदी रामघाट के अधीन बड़ा अखाड़ा से महंत कल्याणदास जी महाराज गुरुवार की सुबह ब्रम्हलीन हो गए। सुबह करीब आठ बजे शिष्यों ने कक्ष में उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी होते ही संत समाज में दुख की लहर दौड़ गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके उनके ब्रह्मलीन होने पर दुःख जताया है। 


अभी महंत के ब्रह्मलीन होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंच गए हैं। अंतिम संस्कार से पहले उनके पुत्र को गोण्डा से बेटे काे बुलाया गया है।


बड़ा अखाड़ा कामतानाथ तृतीय मुखार बिंद में महंत कल्याण दासजी महाराज बीते 12 साल से महंत नियुक्त थे। कुछ दिन पहले वह सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलने गए थे। उन्होंने सीएम से अखाड़ा को गोरक्षापीठ गोरखपुर के अधीन करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि मुख्यमंत्री ने संत परंपरा के अनुसार कार्य करने की बात उनसे कही थी।


गुरुवार सुबह काफी देर तक मंहत कल्याण दासजी महाराज कक्ष से बाहर नहीं आए। इस पर करीब आठ बजे शिष्य उनके कक्ष में पहुंचे और उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी मिलते ही संत समाज दुखी हो गया। वहीं, सूचना के बाद एएसपी शैलेंद्र कुमार भी आश्रम पहुंच गए। उन्होंने संत के कक्ष को सील करा दिया।


पुलिस ने उनके पुत्र को सूचना दे दी है। वह गोण्डा से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं बड़ा अखाड़ा में संतों के पहुंचने का क्रम भी शुरू हो गया है।उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलने पर सीएम ने दुःख जताया है। सीएम ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है- बड़ा अखाड़ा, चित्रकूट के महंत श्रीकल्याण दासजी महाराज का ब्रह्मलीन होना अत्यंत दुःखद है। उनका गोलोक गमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति भी प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top