Astrology:वर्ष 2022 ज्योतिष के अनुसार कैसा :

0
प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो

ज्योतिष के अनुसार साल 2022 सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। बेशुमार पैसा मिलेगा या प्यार, किसका करियर चमकेगा किस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


इनमें से कुछ राशि वाले जातकों के लिए यह साल वर्ष ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। उन्हें अपने व्यापार या करियर में उन्नति और पैसा मिलेगा। कुछ की लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे।


मेश राशि(Aries)


मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष सफलता वाला रहेगा। उनको व्यापार, करियर, वित्त इत्यादि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। करियर के लिहाज से वर्ष 2022 बेहतरीन रहेगा। इस वर्ष अपनी सूझबूझ और लगन से काम लेना होगा। इसके अलावा अपनी बुद्धिमानी से संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। आने वाले साल में आपके जीवनसाथी के साथ प्यार और समझ पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। फिटनेस भी अच्छी रहेगी।सगे- संबंधियों के प्रति भी नजरिया बदलेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष सुखद रहेगा।


वृषभ राशि(Taurus)


शुक्र ग्रह, वृषभ राशि के जातकों के ऊपर 2022 में मेहरबान रहेंगे और कई अच्छे अवसर भी देंगे। यह वर्ष आपको ऊर्जा, प्रेरणा और शिक्षा से ओत-प्रोत रखेगा। यह साल आपके लिए उत्साह भरा रहेगा, फिर भी जो काम करेंगे, उसमें काफी मेहनत की जरूरत होगी। नौकरी कर रहे हैं जातकों को विभिन्न स्थानों की यात्रा करनी पड़ सकती है।यह वर्ष, नौकरी पेशा लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। यह साल शुभ है।


मिथुन राशि(Gemini)


मिथुन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत से ही ऐसी सुविधाएं मिल जाएगी जो आरामदेह जीवन देंगी। इस वर्ष मानसिक अस्थिरता और तनाव का अनुभव करेंगे।  आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सितंबर माह में उधार लेने से बचना होगा। 2022 प्यार करने वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। पूरे साल में नवंबर महीना अच्छा और बहुत शुभ होगा। यह वर्ष सामान्य रूप से सम्मान और दिशा प्रदान करेगा।


कर्क राशि(Cancer)


कर्क राशि के स्वामी सूर्य और बृहस्पति हैं। 2022  निसंदेह तौर पर कर्क राशि वालों का ही साल है। इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों और प्रतिस्पर्धियों  का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धन के मामले में यह साल उत्तम है। घर में महंगी वस्तुओं के लाने के लिए यह वर्ष उत्तम है। आपके व्यवहार और घरेलू बातचीत में छोटे-मोटे बदलाव होंगे। इस वर्ष, बृहस्पति आपको अधिक जवाबदेह और अनुशासित बनाएगा।


सिंह राशि(Leo)


सिंह राशि के लिए यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण होगा।जनवरी माह में बहुत जिम्मेदारियाँ होगीं,लेकिन जैसे-जैसे मार्च नजदीक आएगा सब व्यवस्थित होने लगेगा।जून माह में नौकरी में बदलाव की सोचेंगे और जुलाई के मध्य से प्रस्ताव आने लगेंगे।जीवन साथी और बच्चों के साथ मधुर संबंध होंगे।इस साल कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं।कुछ बड़ा लाभ भी हो सकता है।कुल मिलाकर आगामी वर्ष खुशी और जुनून वाला रहेगा।


कन्या राशि(Virgo)


कन्या राशि के जातकों पर इस साल भगवान विष्णु की जमकर कृपा होगी। यह साल प्रोफेशनल लोगों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। लव लाइफ में भाग्य पूरा साथ देगा। धन का लाभ होगा। इस साल अपने लिए गए संकल्पों को बिना किसी रुकावट के पूर्ण करेंगे। 2022 के उत्तरार्ध में छठे भाव पर सूर्य की कृपा दृष्टि होगी और यह निश्चित रूप से अच्छा अंत लाएगा।


तुला राशि(Libra)


यह वर्ष तुला राशि की जातकों के लिए एक अहम  वर्ष साबित होगा। इस साल जिंदगी में कई बड़े बदलाव आएंगे।व्यापार एवं करियर में अच्छी शुरुआत होगी।   गुरु की कृपा से लाभ प्राप्त होगा,  लेकिन शनि, आपकी जिम्मेदारी बढ़ाएंगे अनुशासित जीवन के साथ हेल्दी लाइफ को जिएंगे। शादी होने का प्रबल योग है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।


वृश्चिक राशि(Scorpio)


वृश्चिक राशि में राहु और केतु के गोचर होने के कारण यह वर्ष थोड़ा मुश्किल रहेगा,लेकिन वर्ष के अंत में फलदायक होगा। भाई और जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। ज्ञान प्राप्त करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष बहुत शुभ है। उच्च शिक्षा के लिए जो जातक विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए अगस्त माह सबसे अच्छा होगा। इस वर्ष इस राशि के जातकों की जिंदगी में प्यार परवान पर रहेगा।


धनु राशि(Sagittarius)


इस वर्ष की शुरुआत में ही मंगल का इस राशि में प्रवेश, भाग्य को चमकाएगा। आर्थिक तौर पर धनु राशि के जातक पूरे साल स्थिर रहेंगे।व्यापार और कैरियर के मामले में वर्ष 2022 निश्चित रूप से इस राशि के जातकों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।लापरवाही करने की आदत छोड़ देनी होगी यह बहुत बेहतर होगा। यह वर्ष प्रेम और स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।


मकर राशि(Capricorn)


इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 कैरियर और व्यापार के मामले में शानदार रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को इस साल सतर्क रहना होगा। इस राशि के जातकों के लिए वर्ष का उत्तरार्ध ज्यादा लाभदायक रहेगा।लव लाइफ ठीक रहेगी। मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन जून और जुलाई में अप्रत्याशित छोटे लग सकती हैं।


कुम्भ राशि(Aquarius)


वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। फरवरी में थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि मार्च और अप्रैल माह एक नई शुरुआत लेकर आएंगे। यूरेनस ग्रह, ऐसे लोगों के साथ संबंध बनाने में मदद करेगा जो आप से बिल्कुल विपरीत होंगे। इस वर्ष अपने ध्यान को दूसरे से हटाकर अपने निजी जीवन पर केंद्रित करना होगा। इस वर्ष अपने सपनों को पूरा करने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2022, आपके लिए अद्भुत रहेगा।


मीन राशि(Pisces)


यह वर्ष, मीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ है। आज तक आपने दूसरों के लिए जो मदद की है उसका फल मिलेगा।अप्रैल से सितंबर तक परिवार में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रथम तीन माह नए संबंध बनाने और शादी के बंधन में बनने के लिए आदर्श है। प्रेम संबंधों के मामले में मिलाजुला रहेगा। यह साल काफी रचनात्मक रहेगा। साल के अंत तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। इस साल का ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करें।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top