Rajasthan CM Ashok Gahlot's New Cabinet : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई कैबिनेट में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का होगा दबदबा

0

राजस्थान की अशोक गहलोत की नई कैबिनेट को राज्यपाल कलराज मिश्रा शाम चार बजे कराएंगे शपथ ग्रहण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट। फाइल फोटो। सौजन्य इंटरनेट।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, जयपुर

Rajasthan CM Ashok Gahlot's New Cabinet : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई कैबिनेट में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का दबदबा बढ़ सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने कैबिनेट में फेरबदल कर राजस्थान के दोनों वरिष्ठ नेताओं को साधने के प्रयास किए हैं। इसी कड़ी के तहत ही शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी कैबिनेट ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। वहीं, आज रविवार को अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होना है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में चार राज्य मंत्री और 11 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। खास बात यह है कि नई कैबिनेट में एक तिहाई सचिन पायलट गुट के मंत्री होंगे। नई कैबिनेट को राज्यपाल कलराज मिश्रा शाम चार बजे शपथ ग्रहण कराएंगे।


नए मंत्रिमंडल के जरिए कांग्रेस ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच आपसी टकराव को भी कम करने की कोशिश की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

सचिन पायलट गुट के मंत्री


1. रमेश मीणा


2. विश्वेंद्र सिंह


3. बिजेंद्र सिंह ओला


4. हेमाराम चौधरी


5. मुरारीलाल मीणा

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट से कैबिनेट मंत्री के रूप में विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा और हेमाराम चौधरी शपथ ले सकते हैं, जबकि मुरारीलाल मीणा और बिजेंद्र सिंह ओला राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाने पर तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ-साथ विश्वेंद्र सिंह व रमेश मीणा को उनके पद से हटा दिया गया था। शाम चार बजे शपथ ग्रहण नई से विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा का नाम उन मंत्रियों की सूची में शामिल है जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी।


ये बन सकते कैबिनेट मंत्री


1. हेमाराम चौधरी 
2. महेंद्रजीत सिंह मालवीय
3. रामलाल जाट 
4. महेश जोशी
5. विश्वेंद्र सिंह 
6. रमेश मीणा 
7. ममता भूपेश बैरवा 
8 . भजन लाल जाटव 
9 . टीकाराम जूली 
10. गोविंद राम मेघवाल 
11. शकुंतला रावत


ये बन सकते हैं राज्य मंत्री


1. जाहिदा
2 . बृजेंद्र सिंह ओला
3. राजेंद्र गुढ़ा
4. मुरारी लाल मीणा

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top