Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 29 अक्टूबर 2021, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए आज एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। परिवार में किसी हर्ष व मंगलमय कार्यक्रम की योजना हो सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी नए  व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा, लेकिन तभी कुछ विशेष कर दिखाएंगे, जब अपने गुस्से पर काबू कर पाने में सफल रहेंगे। आज किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए, तो उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण धन लाभ भी होगा यदि अपने घर व परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई निर्णय को ले, तो वह भावुकता में नहीं लेना है, यदि आपने ऐसा किया तो भविष्य में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज आपको यही कला अपने व्यापार के लिए भी सीखनी होगी, तभी लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो उसके उल्टे नतीजे मिल सकते हैं। आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। आज आप प्रेमी से विवाह करने के प्रस्ताव को अपने पिताजी के सामने रखेंगे, तो वह स्वीकार कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क  से आज लाभ होगा। आज नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज संतान को नौकरी में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण खुशी-खुशी अपने परिवार के सभी सदस्यों की इच्छाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज  व्यवसाय के कुछ ऐसे कार्य अक्समात  वापस आ सकते हैं, जिनके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के कारण सायंकाल के समय आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है। आज दिन का कुछ समय परिजनों की सेवा  करने के लिए निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें असफल रहेंगे। आज किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन अनुकुल  रहने वाला है। आज आपको कोई पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी वृद्ध महिला के आशीर्वाद से कोई विशेष अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका कोई सरकारी कार्य यदि लंबे समय से रुका है, तो आज उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आप अपने काम छोड़कर दूसरों के काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको यह अवश्य ध्यान देना होगा कि लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता  दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन फिर भी उनसे सतर्क रहना होगा। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज संतान को किसी परीक्षा में आवेदन कराया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top