Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 28 अक्टूबर 2021, दिन : गुरुवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। सायंकाल का समय जीवनसाथी के  साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज रात्रि के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्ववपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी परिजन से कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि किसी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दे। व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए सही समय है, यदि ऐसा करेंगे, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ देगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपको कुछ कठिन कार्य को करने का होगा, यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह परेशानी का कारण बन सकता हैं। यदि आज किसी जमीन जायदाद से संबंधित व मूल्यवान वस्तु के सौदे को करने जा रहे हैं, तो उसके लिए पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य ले। आज आपको व्यर्थ के कार्यों पर धन व्यय नहीं करना है, यदि आपने ऐसा नही किया तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी की पूरी बात सुने और उस पर अमल करें, यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दिन, परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की यदि मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। आज संतान को कहीं बाहर यात्रा पर ले जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन सुख, भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप व्यापार के लिए किसी नए व्यवसाय की खोज को करेंगे, तो उसमें भी आप सफल होंगे। यदि भाइयों के साथ कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। रात्रि के समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र के मिलने से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण परिवार में त्योहार जैसा माहौल रहेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं, यदि किसी को कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातक आज किसी जूनियर से अपना काम निकलवाने में सावधान रहें। आज किसी नए व्यापार को चलाने में अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज परिवार अथवा कार्यालय में किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, लेकिन उसमें आपको वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो सावधानी पूर्वक ले, जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बने, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो इसमें कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज संतान की कुछ पिछले समय से चल रही समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आज यदि आपकी माता जी किसी कार्य को करने को कहें, तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपना अधिक से अधिक समय परीक्षा की तैयारी में लगाना चाहिए। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज आपके विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह नाकामयाब रहेंगे और  आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आज आपको कामों की ओर अग्रसर होना है और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप किसी से रुपए पैसे का लेन देन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज  किसी भी नए व्यक्ति पर आंखें बंद करके भरोसा करने से बचना होगा, यदि ऐसा नहीं किया, तो नुकसान हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। आज संतान पक्ष की परीक्षा का परिणाम आने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में भी आज अधिकारियों की कृपा से वेतन वृद्धि हो सकती है। सायंकाल के समय परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज किसी पुरानी महिला मित्र की मुलाकात से  आपको धन लाभ हो सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो दिल खोलकर करें। आज व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज भरपूर लाभ दे सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो वह कर सकते हैं। आपको आज कोई शारीरिक कष्ट  हो, तो उसमें लापरवाही नहीं बरतनी है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण धन कोष में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत है, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top