Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 27 अक्टूबर 2021, दिन : बुद्धवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके लिए साथियों के साथ की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर प्रसन्न होंगे।आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक जाएं, क्योंकि इसमें आज कोई दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यवसाय कर रहे जातकों को आज किसी डील के फाइनल करने से भरपूर लाभ हो सकता है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा। आज जिस में कार्य को करेंगे, उसमें कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी। आज परिवार के सदस्यो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज यदि किसी सरकारी कार्य को करें, तो उसमें अपने भाई से मदद अवश्य ले, नहीं तो वह काम लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको धन लाभ करवा सकता है। सायंकाल का समय  मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का यदि कोई साथी था,तो वह आज जिंदगी में वापस आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज घर में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य पर यदि क्रोध आये, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपका आध्यात्म के कार्यों में व्यतीत होगा। आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है। आज व्यवसाय की किसी नई डील को शर्तों के साथ फाइनल करेंगे। आज आप साझेदारी में किसी व्यापार को यदि चलाने की सोचेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनको उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज ऑफिस में किसी साथी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। नौकरी में आज वेतन वृद्धि या प्रमोशन जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। आज यदि कहीं धन का निवेश करें, तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। सायंकाल का समय आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आप इधर-उधर की बातों व कुछ लोगों की परेशानियों को लेकर परेशान रहेंगे। आज आपको किसी परिजन के लिए यदि रुपयों का इंतजाम करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार करें। आज क्रिएटिव कार्यों की ओर आपका रुझान अत्यधिक बड़ा दिखेगा। सायंकाल का समय आज किसी परिचित को नया वाहन खरीदाने के लिए जा सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे उधार मांगे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज के दिन आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। यदि आज आप संतान की पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको व्यापार में किसी की बातों पर भरोसा नहीं करना है और अपना दिल और दिमाग दोनों खुले रखकर ही किसी निर्णय को लेना होगा, यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज मन में कोई नया आईडिया आये,तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह आईडिया आपके काम नहीं आएगा। आज आप व्यापार के लिए किसी व्यक्ति अथवा किसी बैक से ऋण लेने की सोच रहे है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। राजनीति के कार्यों में आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य मिलेगा और समर्थन में भी इजाफा होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता हैं, यदि ऐसा होता है, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज घर के कुछ दैनिक खर्चा को निकालने के लिए जो कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य होगी। आज ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज किसी परिजन के घर जा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी रहेंगे,लेकिन यदि आप कोई कानूनी संबंधित कार्य करना चाहते हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज यदि आप किसी संपत्ति की डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा।  आपको व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो आज उन्हें अपने पिताजी से साझा करेंगे और उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आसपास की यात्रा पर जाएंगे, तो वह ही लाभदायक रहेगी, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान ना बनाएं। कार्यक्षेत्र में भी आज मान-सम्मान बढ़ेगा। आज सुबह से ही आपको शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहेगा। आज व्यापार धीमी गति से चलेगा। आज किसी नये कार्य को करेंगे,तो नतीजे लाभदायक मिलेंगे, लेकिन आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। किसी नई डील को फाइनल करेगे, तो उसे भी कुछ समय के लिए टाल दे। सायंकाल का समय आज माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top