Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 25 अक्टूबर 2021, दिन : सोमवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सायंकाल घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी से यदि अनबन हो, तो वाणी की मधुरता को बनाए रखें। 


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जो अचानक से लाभ दे सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा सकेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े सभी मुद्दे हल करने में सफल रहेंगे। अगर आपका आपकी माता जी से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। शब्दों की मर्यादा पार करने पर रिश्ते में दरार पड़ सकती है। व्यापार में आपको छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करनी होगी, जो आपके लिए लाभदायक हों सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आप अपने आप में मस्त रहेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उन पर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय पिताजी के सहयोग से लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। प्रेम जीवन के लोगों को आज सारी बातें अपने पार्टनर को नहीं बतानी है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


समाज में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा, इसलिए आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। आज आप दूसरों की बातों में आकर निवेश ना करें, अन्यथा भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी पर आपको क्रोध पर काबू रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। घर गृहस्थी की कोई समस्या आज सुलझ सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने से आपका मन प्रसन्न होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा जातकों को अपने अधिकारियों की मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर खुशी होगी। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान की ओर से आज निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी ख्याति का विस्तार होगा। मित्रों के साथ आसपास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। अगर कोई कानून से संबंधित मामला चल रहा है, दोपहर बाद उसमें जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा पूरी होगी। मन आध्यात्मिक कार्य की ओर लगेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के लिए कोई नई रूपरेखा तैयार होगी। परिवार में किसी अतिथि के आने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आपको ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने पारिवारिक बिजनेस में पिताजी के मार्गदर्शन से लाभ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, ऐसा नहीं करने पर रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपके शत्रु आप पर विजय पाने की कोशिश करेंगे, आपको उन्हें ऐसा करने से रोकना होगा। दूसरों की कमी निकालने से पहले अपने अंदर झांकना होगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। अगर आप भूमि या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, उसके लिए उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपकी सराहना करते नजर आएंगे। आप सांसारिक सुख साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।



मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना है। ऐसा करने पर आपको भविष्य में उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। आपकी संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, वह आपके पिताजी के मार्गदर्शन से आज सुलझ सकती है। व्यापार में भी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है, जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top