Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 23 अक्टूबर 2021, दिन : शनिवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। बच्चों के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। शाम का समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिसमें वह कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन आपके लिए माध्यम फलदायक रहेगा। नौकरी में आ रही अड़चनों को दूर करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने और कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन आज ऐसा नहीं करना है। ऐसा करने पर आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। लंबे समय से खोई कोई वस्तु अथवा ज्वैलरी वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज अपने माता-पिता से सलाह मशविरा करके ही किसी बिजनेस के निर्णय को लें, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। शाम का समय अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य कोई उपहार भी भेंट कर सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन रंग बदलने जैसा रहेगा, कभी आपको ऐसा लगेगा कि आपका कोई कार्य बनने वाला है, लेकिन वह बनते बनते रह जाएगा। आज किसी छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि किसी को कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। व्यापार में आज मुनाफे के सौदे आते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की जरूरत होगी, तभी उसका लाभ उठा पाएंगे।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन है। यदि आप किसी जमीन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो निसंकोच करें, क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। शाम के समय कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रुओं के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आज आप यदि किसी डील को फाइनल करें, तो ईमानदारी से करें, तभी भरपूर लाभ मिलेगा। 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। अपने सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे कार्य होंगे, जो रह जाएंगे, जिन्हें आपको कल पर डालना होगा। विद्यार्थियों ने कोई परीक्षा थी, आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता हासिल होगी। अगर आपका किसी भाई से कोई विवाद चल रहा है, वह भी आज सुलझ सकता है, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन अपने साथी से किसी भी समझौते को करने से पहले सोचना होगा। अपने परिवार के लोगों के साथ अचानक कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। घर परिवार के सदस्यों में कोई कलह चल रही थी, वह आज समाप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। ऑफिस में आज आपको अपने मन मुताबिक काम मिल सकता है। उस कार्य को शाम तक आप प्रसन्नतापूर्वक करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा, इसलिए ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ आज लाभ के कई अवसर आएंगे, लेकिन उन्हें अवसरों पहचानने की आवश्यकता होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी सभी कार्यों को बनाने में सफल रहेंगे, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों पर असर डाल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ मौसमी बीमारियां चपेट में ले सकती हैं। आपने पहले कहीं निवेश किया था, आज आप उसका लाभ उठाएंगे। शाम को किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने की सोच सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा जैसा रहेगा, क्योंकि अपने बिजनेस की किसी नई योजना को लागू करेंगे, जिसके लिए मन में टेंशन रहेगी। यह सफल होगी या नहीं, लेकिन आपको ऐसा नहीं सोचना है। छोटे व्यापारियों को धन लाभ कम होने पर भी अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान को आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला भी दिला सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन कुछ परेशानी से भरा रहेगा। आप कुछ ऐसी समस्याओं के लिए परेशान रहेंगे, जो बेफिजूल की होंगी। राजनीतिक गतिविधियों से आपको लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह लेकर कार्य करेंगे, वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। इसलिए अपने खानपान में सावधानी बरतें। साझेदारी में अगर किसी व्यापार को करना हो, उसके लिए दिन उत्तम है। 

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि वह आपको वापस मिलना मुश्किल होगा। ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने व मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


कैसा रहेगा यह वर्ष

 

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top