Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 17 अक्टूबर 2021, दिन : रविवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज का दिन व्यापार की विशेष व्यवस्था बनाने में बीतेगा, जिसके कारण आज सभी कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं। आज का दिन सांसारिक दृष्टिकोण से भी उत्तम रहने वाला है। आज कोई भी ऐसा काम हाथ में नहीं लेना है, जिसमें आपको संशय हो, यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए परेशानी ला सकता है। व्यस्तता के कारण आज माता जी भी आपसे नाराज भी हो सकती हैं, यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति करायेगा। आज कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है या किसी पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आज नए सहयोगी मिलेंगे। आपके किए गए निवेश से भी आज भरपूर लाभ हो सकता है। यदि आज आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो उसमे परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिसके कारण आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जो लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं, जिसके कारण कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप तनावमय रहेंगे। आज दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन ध्यान देना होगा कि लोग  इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे, जिसमें कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है, जो बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी। आज अपने साले या बहनोई से यदि कुछ धन उधार लेंगे, तो आपके लिए उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो वह लंबा टल सकता है और किसी भी कार्य को करने से पहले यह देखना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में, नहीं तो कोई कार्य आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज यदि आप अपने क्रोध पर काबू रखेंगे, तो वाणी आपको सम्मान दिलवा सकती है। नौकरी कर रहे जातक आज अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आज आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके पास मित्र के रूप में ही होंगे। आज आप व्यापार की कुछ डीलो से नाखुश नजर आएंगे, लेकिन फिर भी मजबूरी में आकर आपको फाइनल करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज मन में दूसरों की मदद करने जैसे अच्छे विचार आएंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आनंदमय व्यतीत होगा। आज आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अधिकारियों से मनमाफिक परिणाम मिल सकते हैं। आज ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, जिसके कारण आपका मन कार्य करने में लगेगा। यदि आज साझेदारी में किसी व्यापार को करेंगे, तो वह भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि आपका वह धन फंस सकता है, उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आज आप थोड़े लाभ से भी संतोष का अनुभव करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप व्यापार के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि किसी अनुभवी या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से ही ले। आज  भाई और बहन के सहयोग से कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बनता दिख रहा है। विवाह योग्य जातको के  लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन यदि आज ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे उधार मांगे, तो उसे देने से बचना होगा, नहीं तो आगे चलकर आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके परिवार में खुशियों भरा रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी, जिसके कारण परिवार में खुशियां आएंगी और आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। आज कुछ समस्याओं का समाधान अपने पिताजी की मदद से खोजने मे सफल रहेगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि आज कोई ऐसा कर्य होगा, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी, तो वह आपके साथ खड़े नजर आएंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगो ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह मिलवा सकते हैं। आज आप बिखरे हुए कारोबार को समेटने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप संतान के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है और आगे बढ़ना है, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। दूसरों के साथ यदि कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें पड़ने से बचना होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज यदि आप किसी भी नए कार्य को करेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज कही निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। शत्रुओं से आज सावधान रहना होगा, क्योकि वह आपके बनते हुए काम में बांधा डाल सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का दिन रहेगा। आज रात्रि का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। आज सायंकाल के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिल सकता है। किसी मित्र व परिजन से आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज आप संतान के लिए कोई सरप्राइस पार्टी भी प्लान कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी के साथ ही आवश्यकता होगी। यदि आपका आपके पिताजी से कोई वैचारिक मतभेद चल रहा है,तो वह आज समाप्त होगा


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top