Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

 आज का राशिफल

दिनांक : 11 अक्टूबर 2021, दिन : सोमवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आज आप बिजनेस में बहुत लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसके कारण आज आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपको परिवार की वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर यदि कहीं पर आप निवेश करेंगे,तो वह भरपूर लाभ अवश्य देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको व आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके  वापस आने की संभावना बहुत कम है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज सुबह से ही अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आपका भाई बहन से कोई विरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए अपने पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आज आप अपने किसी जरूरी काम को भी पूरा नहीं करेंगे, जिसके कारण आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश होगा। आज आपको स्वभाव में चंचलता को बनाए रखना होगा, वही आपको लोगों के सामने सम्मान दिलवाएगा। आज कोई शारीरिक रोग परेशान कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज व्यवसाय की अधिकांश की योजना आपको लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज आपको किसी भी सहयोगी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप घरेलू खर्चे दिल खोलकर करेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि किसी कार्य को माता-पिता के आशीर्वाद को लेकर करेंगे, तो वह सफल होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि राजनीति की दिशा में उनको कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो व्यवसाय की तरक्की की दिशा में गति करेंगे। अध्यात्म व साधना के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होंगे, लेकिन बेरोजगार व्यक्तियों को आज थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है, क्योंकि आज वह जहां आवेदन करेंगे, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। आज अपनी बुद्धि विवेक से कार्य को करेंगे,तो वह आपको भरपूर सफलता देंगे। आज आपको दैनिक आवश्यकताओ की वस्तुओं की खरीदारी  भी करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि कहीं निवेश करेंगे, तो अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना उचित होगा।आज आपको मौसमी बीमारियां चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आपको पेट दर्द, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपके व्यवसाय के प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से मधुर स्वभाव बना कर रखना होगा,नही तो वह नुकसानदायक हो सकता है। आज आस-पड़ोस में भी यदि कोई भी वाद-विवाद हो, तो उसमें पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है। आज आप परिवार के छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशे पूरी करने में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आर्थिक स्थिति में  चार चांद लगाएगा। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित  किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे कार्य से आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन नयी योजनाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा, लेकिन आपकी यह चिंताएं व्यर्थ की होंगी,लेकिन आपको आज व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आज लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा। जमीन जायदाद और लेनदेन से संबंधित यदि कोई मामला है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। संतान के लिए आज कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे उनको आप पर गर्व होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से संतोष में रहेंगे, लेकिन आज नौकरी से जुड़े जातकों का उनके कार्यकाल में स्वागत होगा और जिसके कारण उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज वृद्ध जनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके लिए सरदर्द बने रहेंगे। आज आप सुख-सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।


आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।


आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top