Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 01 अक्टूबर 2021, दिन : शुक्रवार





मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन व्यवसाय की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। यदि आज किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सांसारिक दृष्टिकोण भी आज कुछ बदल सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज सीमित मात्रा में धन लाभ होगा, जिससे वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज सावधानी पूर्वक कार्य करें, जिससे उनके सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने का सोचा है, तो बहुत सावधानी से करें। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। व्यस्तता अधिक रहेगी, इस कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसकी वजह से आपकी माता जी नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आपको व्यर्थ की चिंताएं भी लगी रहेगी। आज संतान के विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप उस पर ध्यान नहीं देंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई वादविवाद चल रहा था, तो वो भी आज समाप्त होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कानून संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती हैं। आज अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की लिस्ट बनाएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज प्रिय मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज आपको व्यापार के लिए किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में किसी विशेष सहयोग की आवश्यकता होगी। व्यवसाय में यदि आज किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपको किसी दूर के परिजन से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उन्हें रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी सहयोगी से भी बहस बाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं। आज यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह पूरी होगी। 


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, आज उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। यदि आपका बहनों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज मन में कोई आइडिया आए तो अपने व्यापार में इस्तेमाल करें, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आपको यह अपने किसी भी साझेदार से शेयर नहीं करना होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए पिछली चली आ रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही है, तो आज उसका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य जातको के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती है। यदि आज किसी शेयर बाजार आदि में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें, भविष्य में यह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से सलाह ले सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज पिताजी के सहयोग से उन्नति के मार्ग प्रशस्त देखेंगे, जिन पर आप अमल करेंगे और आप उनका लाभ उठाएंगे। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी चल रही है, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और कर्ज से मुक्त होंगे। आज अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को भी लागू कर सकते हैं,जो भरपूर लाभ देंगी। संतान के किसी कार्य से आज निराशा हो सकती है। आज आपको नौकरी में अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज लोग आपकी सराहना करते हुए नजर आएंगे और आप भी किसी दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको यह समझना होगा कि वह मदद सीमित हो, लोग उसका उसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपका कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे और प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आज भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से यदि रिश्तो में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमे आप कुछ धन भी व्यय  करेंगे। धन लाभ के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने सहयोगियो  का साथ मिलेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top