Lucknow News : भाजसपा का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय, शिवपाल ने मुर्तजा अली समेत कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

0

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समक्ष स्वामी लक्ष्मी शंकराचार्य व मुर्तजा अली के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



भारतीय जन सेवा पार्टी (भाजसपा) के राष्ट्रीय महासचिव मुर्तजा अली रविवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 200 वाहनों के काफिले के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) कार्यालय पहुंचे। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समक्ष भाजसपा के विलय की घोषणा की। इससे पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्य द्वार पर सभी का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। शिवपाल ने सभी पदाधिकारियों काे माला पहनाकर सम्मान किया।




प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा की वर्ष 2022 में अगर पार्टी सत्ता में आने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टी एक साथ आएं। एक साथ मिलकर वोटों के बिखराव को रोकने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजसपा का प्रसपा में विलय होने से पार्टी का आधार और मजबूत हुआ है। भाजसपा अध्यक्ष लक्ष्मी शंकराचार्य ने कहा की भाजपा सिर्फ हिंदू -मुस्लिम के नाम पर और जाति-धर्म पर लोगो को बांटने का काम कर रही है।




वहीं, भाजसपा के महासचिव मुर्तुजा अली ने कहा कि समाज के कई मुद्दों को लेकर पार्टी का गठन किया था। आज पार्टी का विलय प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में कर दिया है। मुर्तुजा ने कहा भाजपा सरकार टैक्स के नाम पर भोली-भाली जनता को लूटने का काम कर रही है। अंत में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव जी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए हर मौके पर साथ देने का वादा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मज़बूती प्रदान करने की अपील की। संचालन ख़ालिद इस्लाम ने किया।



कार्यक्रम में यह रहे मौजूद


विलय कार्यक्रम में प्रसपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बदरुल हसन, भाजसपा के राष्ट्रीय सलाहकार खालिद इस्लाम, यूपी रत्न अवार्ड प्राप्त इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुदरत उल्ला खान, मौलाना वसीम सुल्तानपुरी, फैजुद्दीन सिद्दीकी, यूसुफ सिद्दीकी, खुर्शीद सिद्दीकी, कारी अब्दुल कलाम, सैयद अब्बास, पीसी कुरील, दीपक मिश्रा, अमीर खालिद खान, फरहान, मौलाना कुम्मी, वसीम काज़मी, अफ़ज़ाल समेत कई समुदाय के धर्म गुरु मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top