Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :09 सितम्बर, दिन : गुरुवार

  


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन थोड़ा सतर्कता बरतने के लिए होगा, लेकिन हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसले पर निर्णय ले सकते हैं, जो लंबे समय से चल रहा था। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आज आप परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा। बिजनेस में किसी से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह भी आपका सफल रहेगा। आज आपको हर मामले में संतोष व शांति का अनुभव होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई पसंदीदा समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ व्यक्तियों के मिलने से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज नए पद की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज सायंकाल के समय आप किसी सदस्य से अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए कुछ सलाह लेने जा सकते हैं। आज आप बुद्धि व विवेक से जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज आपको आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आज उसका समाधान खोजने के लिए अपने गुरुजनों के पास जा सकते हैं। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको कार्यालय में मान सम्मान दिलवाएगी और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। यदि आपकी माता जी को नेत्र विकार से संबंधित कोई समस्या है, तो कष्टो में आज वृद्धि हो सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उससे अधिक फल मिलेगा, जिसे देखकर आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके शत्रु इस तरक्की को देखकर परेशान हो सकते हैं। आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई कहासुनी हो सकती है, लेकिन जीवन साथी उसमें आपके साथ ही खड़ी नजर आएंगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। यदि आज किसी से उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई समस्या थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ जन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। व्यापार में यदि लंबे समय से धन की समस्या आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से ज्यादा नहीं बतानी है। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई नया आईडिया आए, तो वह भी आज आपको अपने सहयोगियों को नहीं बताना है और उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। यदि आपकी सेहत मे कोई गिरावट आती है, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। नौकरी व व्यापार में जो आपके शत्रु है, आज वह भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसे देख कर आपको हैरानी होगी। शासन व सत्ता के गठजोड़ का भी आज आपको लाभ मिलेगा।  ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ हो सकता है। सायंकाल का समय आज किसी सांस्कृतिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप आज किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। सायं काल के समय आज अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। भाई बहनों के साथ रिश्ते में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके घर व व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा और आज आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी प्रियजन से कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी की भलाई उतनी ही करें, जितनी सही हो, नहीं तो लोग इसे आप का स्वार्थ समझने लगेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं, जिसके लिए आप भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश भी करेंगे, इसमे आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। यदि आज किसी से पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपका यह धन फंस सकता है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो आपकी मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने खोने का भय बना हुआ है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top