Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 24 सितंबर 2021, दिन : शुक्रवार

 


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आपको उसमें किसी बड़े अधिकारी से अनबन नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज आपको किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूर रहना होगा, नहीं तो यह नुकसानदायक हो सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने कार्य क्षेत्र की तरफ ध्यान देंगे। कुछ लाभ अचानक से भी मिल सकते हैं, जो आपको संदेह में डाल देंगे, जिनकी उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया हुआ है, तो आज उसे उतारेंगे, जिससे राहत की सांस लेंगे। सायंकाल के समय आज जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार में आज दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। सायंकाल का समय आप मित्रों के साथ में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की यदि अपने अधिकारियों से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात बढ़ानी होगी, जिनका आपको लाभ मिल सके। संतान की उन्नति देख आज मन प्रसन्न होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप मस्त रहेंगे व आलोचकों की किसी आलोचना पर कोई ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लोगों का जन समर्थन मिलेगा और लोगों से मेल मुलाकात करने से उनको फायदा भी होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाया हुआ है, तो उसमें कोई बहसबाजी हो सकती है। सायंकाल का समय आज पिताजी के सहयोग से जो भी कार्य करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ ही देगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको करियर की उपलब्धियों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपके शत्रु इसमें अडंगा डाल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है, यदि वह कोशिश करेंगे, तो उन्हे सफलता मिल सकती हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा,नही तो वह भविष्य में आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पाकर वह प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आज जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज दिन का काफी समय आप रचनात्मक कार्य में व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी आपको घबराना नहीं है, उनका डटकर सामना करें। विद्यार्थियों की क्षमता का विकास होगा। यदि राजनीतिक दिशा में कार्यरत हैं, तो आपको किसी अधिकारी की मदद  प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन वह आपको प्रयास के बाद ही मिल पाएंगी, उन्हे पहचानना होगा और आगे बढ़कर लेना होगा, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके कार्य में रुकावट डाल सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके मन मुताबिक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के सुझावों का आज ऑफिस में स्वागत होगा, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ छोटी दूरी पर जाने का प्लान बना सकते है। आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई वाद विवाद होता है, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में मधुरता आएगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपका पूरा दिन कुछ विशेष कर दिखाने की धुन में लगा रहेगा जिसमें सफल भी होंगे। आज आपको किसी परिचित के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आप किसी डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको व्यवसाय में पार्टनरशिप करने से फायदा भी मिलेगा। आज किसी से वाद-विवाद करने से बचने की कोशिश करनी होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आज रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो वह लम्बे समय के लिए लटक सकते है। यदि आप कुछ नए लोगों से संपर्क बनाएंगे, तो वह आपके व्यापार में मददगार साबित होंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज वह समाप्त होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठ मित्रता रहेगी, जिसके कारण आपको मनपसंद काम सौंपा जा सकता है, जिसे देखकर प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन मे सरसता बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में आज पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप व्यापार के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो उत्तम रहेंगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपको सुख देने वाला रहेगा। आज आपको खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप किसी भूमि व वाहन, भवन को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके लिए कुछ निवेश भी करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको हर मामले में प्राप्त होता दिख रहा है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन हर मामले में आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज वह पिताजी के सहयोग से सुलझ सकती हैं। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन में भाग ले रहे हैं, तो उसमें उन्हें जीत मिलेगी। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। आज आपको घर व व्यापार कहीं भी जल्दबाजी में किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में यह परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है,तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top