Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 19 सितंबर 2021, दिन : रविवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना दिख रही है। अगर आप किसी बैंक व्यक्ति अथवा किसी संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, वह आज आसानी से मिल सकता है, जिससे अपने रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। जो लोग रोजगार में बदलाव की सोच रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक नया काम दिखेगा, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे व भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी पूर्वक करें। आपके पैर में चोट लगने की संभावना बन रही है। अगर किसी कार्य में सहयोग करना पड़े, तो दिल खोलकर करें। ताकि आगे चलकर यह आपको भरपूर लाभ दे सके। शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। रुके हुए कार्यों की पूर्ति के लिए अपने भाई से सलाह ले सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहेगा, अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में धन का संकट मंडरा सकता है। आज अचानक छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो कष्टों में आज कुछ वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन का बोझ हल्का होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज अपने किए गए कार्यों के उत्तम फल प्राप्त होंगे, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे। इस सफलता पर अपने मित्रों के परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज भरपूर मिलता दिख रहा है। आज माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आज किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, उसे पिताजी से सलाह लेकर करें, ऐसा करने से सफलता प्राप्त होगी।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी चल रही नाराजगी आज समाप्त होगी, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आप अपनी मानसिकता के कारण कुछ रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता की सलाह से अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति से कोई बात करें, तो उसमें ने अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। आपको साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करना होगा, तभी किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लगन के साथ लगना होगा, तभी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अपनी धन संबंधी योजनाओं पर भी निवेश करना होगा, नहीं तो अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में असमर्थ रहेंगे। संतान के लिए आज विवाह का उत्तम प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य मंजूरी दे सकते हैं।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह अवश्य पूरा होगा, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति भक्तिभाव और निष्ठा रखेंगे तो लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में नए-नए माध्यमों से धन लाभ मिलेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, उसकी चल व अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें। शाम का समय माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज मन थोड़ा विचलित रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं, इसलिए संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाया है, उसका परिणाम अनुकूल ही आएगा। व्यापार में वृद्धि व विवेक के लिए किए गए प्रयासों में जल्दबाजी ना करें, वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता हैं। शाम के समय अपने किसी शत्रु से कोई वाद विवाद होने पर धैर्य बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ तनावपूर्ण बातें हो सकती हैं, जिससे नाराज भी हो सकती हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों के विद्या व ज्ञान में वृद्धि होगी। शाम के समय आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, जैसे पेट दर्द, गैस, अपच आदि।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा, इसलिए अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा, तभी आप धन का संचय कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे, जो प्रसन्नता का कारण बनेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे आ सकते हैं, जो ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज व्यापार की बड़ी योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी बड़ा लाभ कमा पाएंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज अपने घर व नौकरी से संबंधित कोई भी निर्णय लें, तो सोच-समझकर लें अन्यथा वह आपकी प्रगति में बाधक बन सकता है। आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उसे फिलहाल टाल दें, क्योंकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा। शाम के समय अपनी संतान के विवाह से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका अपने भाइयों से रिश्ता मजबूत होगा, जिसके कारण लंबे समय से लटके कार्य को पूरा करने के लिए हल निकाल ही लेंगे। खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण अन्य व्यक्तियों से संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। शाम का समय अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज घर पर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। व्यापार में आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,


कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबरी है, इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top