Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 04 अगस्त, दिन : बुद्धवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको भाई व बहन से स्नेह मिलेगा और वह आपकी कही बातों का अनुसरण करेंगे, जिसे देख कर आपको प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। आज घर का माहौल किसी सदस्य की नाराजगी के कारण खराब हो सकता है, लेकिन मधुर स्वभाव के कारण उसे अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन, जिसको देखकर साथियों का मूड खराब हो सकता है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी मनपसंद साथी का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पान से परहेज के लिए कहना होगा। व्यापार में यदि कोई सहयोगी आपको सलाह देगा, तो उसे मान लें, इससे लाभ मिल सकता है। व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज पिताजी या फिर आप के अधिकारियों की कृपा से किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। व्यापार मे प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी और विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें आप मंजूरी दे सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को लाभ होगा और उनकी योजनाओं को भी गति मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। सामाजिक कार्य करने से आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिसे देख कर मन प्रसन्न होगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, उसमें आशातीत सफलता मिलेगी, जिससे परिवार के सदस्यों का मान सम्मान बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज सफलता मिलेगी। व्यापार के क्षेत्र में सुधार होंगे और नए अवसर प्राप्त होंगे। आज खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय अपने प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। संतान के उत्तरदायित्वों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा। आज आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग से आपके जीवन में चल रही कठिनाइयों से मुक्ति पाएंगे। यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह  सुलझ जायेगी। सायंकाल के समय अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे वाहवाही होगी और कुछ नए मित्र भी बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिससे आपको कोई रोग परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा जातकों को नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज अधिकारियों की कृपा से आज वेतन वृद्धि मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन सामान्य रहेगा वाला है। आज व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय ले किसी के दबाव में आकर ना लें,यदि किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय लिया, तो वह भविष्य में आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विपरीत परिस्थितियों मे आपको क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा। व्यवसाय के लिए यदि कोई यात्रा करनी पड़े, तो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उपयोगी सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में भी आपको अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद में वह समाप्त हो जाएगा। यदि किसी से रुपए का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ होगा। भाई की मदद से आज अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आज किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। अगर कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मन के मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। वाहन के प्रयोग में आज सावधानी बरतनी होगी, लेकिन अकस्मात खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। व्यवसाय क्षेत्र में उन्नति से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपके मन में कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाना है, तभी वह आपको भविष्य में लाभ दे सकेगा। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होगा। यदि किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त के के लिए सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओ को सही तरीके से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला साथी की वजह से किसी परेशानी में आ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज ग्रहस्थ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा।जीवनसाथी को किसी दूर की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में तरक्की को देखकर आज मन प्रसन्न होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से हाथ छुटकारा मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे लाभ होगा। सायंकाल का समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके फायदे का कोई सौदा ला सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top