Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :28 अगस्त, दिन : शनिवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन मध्यम फलदायक रखेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता बनाए रखें। नौकरी से जुड़े जातक यदि पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज अपने घर व व्यापार कहीं भी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लेना है, यदि आपने लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आय और व्यय में भी आपको संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रख पाएंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप की व्यवसाय की योजनाएं लागू होंगी और जो भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य देंगी। कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान के योग बनते दिख रहे हैं। यदि ऐसा हो, तो अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर रखनी होगी। आज परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको अकस्मात व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन करियर में अच्छी तरक्की के योग बना रहा है, लेकिन किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात मिल सकता है, इसलिए अपने मन में चल रहे विचारों को किसी से साझा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपके शत्रु उसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगी। आपके किसी मित्र के कारण आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य से आर्थिक सहयोग मिलता दिख रहा है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उलझनों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई रोग पहले से ही सता रहा है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आपने जोखिम उठाने की सोची, तो नुकसान का सौदा हो सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। शासन में सत्ता का भी आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। शाम का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों को उनके शत्रु उनके साथी बने नजर आएंगे, लेकिन वह भी उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। व्यापार में बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको आज अपनी शान-शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है क्योंकि इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शाम का समय अपने किसी मित्र के घर जा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज के दिन व्यवसाय की योजनाओं को आपको लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर आपका रूटिंग डगमगा सकता है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। आपके कुछ कार्य जरूरी हैं, तो उन्हें पहले ही पूरा करें। जीवनसाथी की सलाह से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन व्यर्थ के धन को व्यय करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंधों से लाभ मिलेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। भाई-बहनों के साथ का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के साथ धन के लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आज मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। व्यापार कर रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो आज उसमें लाभ होगा। आपको भी किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि लंबे समय से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो उसका समाधान मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को अपने सीनियर व अपने गुरुजनों से साझा करना होगा, जिसका वह लाभ भी अवश्य उठाएंगे। संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ से किए जा रहे कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा। भाई व बहन की चिंता आज आपको सता रही थी, तो आज उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है इस वर्ष मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top